Hot News

26 से 28 मार्च तक घर से निकलने से पहले देखें रांची के ये ‘ट्रैफिक चार्ट’, मेन रोड समेत कई रास्ते रहेंगे सील

Ranchi Ramnavami, रांची : राजधानी रांची में रामनवमी और चैती दुर्गा पूजा को लेकर उल्लास चरम पर है. श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और भव्य शोभायात्रा को देखते हुए रांची पुलिस ने यातायात व्यवस्था में व्यापक बदलाव किया है. 26 मार्च की शाम से लेकर 28 मार्च की रात तक शहर के मुख्य मार्गों पर सामान्य वाहनों का परिचालन पूरी तरह वर्जित रहेगा. जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सभी भारी मालवाहक वाहन रिंग रोड होकर अपने गंतव्य तक जायेंगे. शहर के भीतर ऑटो, टोटो और निजी वाहनों के लिए भी रूट तय कर दिए गए हैं.

26 मार्च को झांकियों को लेकर शाम से थमेंगे वाहनों के पहिए

  • 26 मार्च को विभिन्न अखाड़ों से निकलने वाली झांकियों को देखते हुए यातायात व्यवस्था बदली रहेगी.
  • शाम 4:00 बजे से अगले दिन सुबह 6:00 बजे तक भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा.
    जबकि छोटे मालवाहक के लिए शाम 5:00 बजे से रात 12:00 बजे तक परिचालन बंद रहेगा.

Also Read: हजारीबाग पुलिस ने पिकअप और जेनरेटर चोरी कांड का किया पर्दाफाश, 2 शातिर चोर दबोचे गये

पाबंदी वाले रास्ते

किशोरी यादव चौक से अपर बाजार, महावीर मंदिर चौक, शहीद चौक, सुभाष चौक और सुजाता चौक तक ऑटो, टोटो और नगर निगम की बसों का परिचालन बंद रहेगा.

27 मार्च को मुख्य शोभायात्रा के दिन मेन रोड बंद

शुक्रवार को रामनवमी की मुख्य शोभायात्रा निकलेगी. इस दिन दोपहर से देर रात तक मेन रोड वाहनों के लिए बंद रहेगा.

  • भारी वाहन: सुबह 8:00 बजे से 28 मार्च की सुबह 4:00 बजे तक प्रवेश निषेध.
  • ऑटो-टोटो: दोपहर 12:30 बजे से रात 12:30 बजे तक परिचालन वर्जित.
    प्रमुख सील प्वाइंट्स (दोपहर 1:00 बजे से):
  • एसएसपी आवास चौक से कचहरी और शहीद चौक की ओर वाहनों का प्रवेश बंद.
    -सर्कुलर रोड से आने वाले वाहन केवल जेल चौक तक ही जा सकेंगे.
  • जाकिर हुसैन पार्क से कमिश्नर चौक और रेडियम चौक की ओर नो-एंट्री.
    चडरी तालाब, प्लाजा चौक और पुरुलिया रोड से अल्बर्ट एक्का चौक की ओर जाना मना.
  • राजेंद्र चौक से ओवरब्रिज और सुजाता चौक की ओर वाहनों का प्रवेश वर्जित.
    पिस्का मोड़ से रातू रोड और न्यू मार्केट की तरफ सामान्य परिचालन बंद.
  • मेन रोड से जुड़ने वाली गलियां (विष्णु गली, बुधिया गली, चर्च रोड) सील रहेंगी.

28 मार्च: चैती दुर्गा विसर्जन पर भी बदला रहेगा ट्रैफिक

  • शनिवार को चैती दुर्गा विसर्जन कार्यक्रम के दौरान भी यातायात व्यवस्था बदली रहेगी.
    समय: सुबह 8:00 बजे से रात 12:00 बजे तक भारी वाहनों का प्रवेश बंद.
  • रूट डायवर्जन : विसर्जन जुलूस के मार्ग के अनुसार पुलिस आवश्यकता पड़ने पर रास्तों को डायवर्ट करेगी.

खास निर्देश

  • रिंग रोड का करें इस्तेमाल: लंबी दूरी तय करने वाले ट्रक और ट्रेलर शहर में घुसने के बजाय रिंग रोड का इस्तेमाल करें.
  • इमरजेंसी सेवा: एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड जैसी आपातकालीन सेवाओं के लिए पुलिस मुस्तैद रहेगी, लेकिन आम जनता को वैकल्पिक मार्ग अपनाने की सलाह दी गयी है.

Also Read: Dhanbad: वैश्विक संकट के बीच मुनाफाखोरी पर होगी सख्त कार्रवाई, SSP ने दी कड़ी चेतावनी

The post 26 से 28 मार्च तक घर से निकलने से पहले देखें रांची के ये ‘ट्रैफिक चार्ट’, मेन रोड समेत कई रास्ते रहेंगे सील appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top