Hot News

912 दिनों से मुंह बंद करने में असमर्थ लड़की का हुआ इलाज

डॉ आर अहमद डेंटल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के चिकित्सकों ने हासिल की बड़ी कामयाबी

संवाददाता, कोलकातामहानगर के प्रशासनी दंत अस्पताल के चिकित्सकों ने बड़ी कामयाबी हासिल की है. उन्होंने 900 दिनों से अधिक समय से अपना मुंह बंद कर पाने में असमर्थ लड़की का सफलता पूर्वक उपचार किया है. यह किसी चमत्कार से कम नहीं है. बच्ची एक दुर्लभ स्वप्रतिरक्षित तंत्रिका संबंधी विकार, एक्यूट डिससेमिनेटेड एन्सेफेलोमायलाइटिस (एडीइएम) से पीड़ित थी. यह बीमारी प्रतिरक्षा प्रणाली मस्तिष्क और रीढ़ की हड्डी को प्रभावित करती है. कोलकाता के डॉ आर अहमद डेंटल कॉलेज एवं अस्पताल के चिकित्सकों ने एक लड़की का खुला मुंह बंद करने में सफलता हासिल की. उपचार से पहले कई अस्पतालों में इलाज के बाद भी लड़की की हालत में सुधार नहीं हुआ था. वह 912 दिनों से अपना मुंह बंद नहीं कर पा रही थी. उसकी परेशानी अब दूर हो गयी है. उसका मुंह अब बंद हो सकता है. डॉ आर अहमद डेंटल कॉलेज एवं अस्पताल की ओर से गुरुवार को यह जानकारी दी गयी. डेंटल कॉलेज के एक अधिकारी ने बताया कि लड़की की उम्र करीब 10 साल है. यह एक ऐसी स्थिति है जिसमें उसके जबड़े और चेहरे की मांसपेशियों को नियंत्रित करने वाली नसों को नुकसान पहुंचा. इस वजह से वह लगभग 912 दिनों से अपना मुंह बंद नहीं कर पा रही थी. उन्होंने बताया कि राज्य में और इसके बाहर कई अस्पतालों में उपचार के बावजूद उसकी स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ. इसके बाद लड़की को डॉ आर अहमद डेंटल कॉलेज एवं अस्पताल में लाया गया, जहां उपचार के बाद आखिरकार वह अपना मुंह बंद कर पाने में सक्षम हो गयी है.

The post 912 दिनों से मुंह बंद करने में असमर्थ लड़की का हुआ इलाज appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top