Hot News

अपोलीना एक्ट्रेस अदिति शर्मा ने पति के आरोपों पर तोड़ी चुप्पी, कहा- अगर मैं किसी मैसेज में दिल वाला इमोजी…

अपोलीना एक्ट्रेस अदिति शर्मा इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बनी हुई है. एक्ट्रेस ने चार महीने पहले ही अभिनीत कौशिक से शादी की और उसके बाद अब तलाक ले रही है. अभिनीत ने अदिति पर आरोप लगाया कि वह अपने अपोलीना को-स्टार समर्थ गुप्ता के साथ मिलकर उसे धोखा दे रही है. अब एक्ट्रेस ने इसपर रिएक्ट किया और अपनी बात बताई.

अदिति शर्मा बोलीं- वह मुझ पर हर दूसरे दिन धोखा देने का आरोप…

अदिति शर्मा ने इंडिया फोरम से बातचीत में बताया कि, ‘वह मुझ पर हर दूसरे दिन धोखा देने का आरोप लगाता था. समर्थ और मैं सिर्फ अच्छे दोस्त हैं, लेकिन अगर मैं किसी आदमी को देख भी लेती, किसी मैसेज का जवाब देती या पार्टी में किसी से बात कर लेती, तो वह बड़ा मुद्दा बन जाता. वह मुझे भला-बुरा कहता. यहां तक कि अगर मैं किसी मैसेज में दिल वाला इमोजी भी भेज देती, तो झगड़ा हो जाता. जब हम काउंसलर के पास मदद के लिए गए, तो उन्होंने उसकी चिंताओं को उसकी खुद की असुरक्षा बताया.’

नया विचार की प्रीमियम स्टोरीMagadha Empire : बिम्बिसार ने अपनी सुदृढ़ प्रशासनिक व्यवस्था से मगध को किया सशक्त, ऐसे हुआ पतन

अदिति शर्मा ने बताया- वह मुझसे हर बार चुप रहने…

अदिति शर्मा ने ये भी बताया कि, जिस भी आदमी से मैं बात करती थी, उसे उसके साथ प्रॉब्लम होती थी. वह जिसे अपना दोस्त कहता है, अगर मैं उनके साथ बैठती थी, वह मुझसे सवाल पूछता था. वह मुझ से कई सवाल पूछता था, जैसे ‘तुम वहां क्यों बैठी हो? तुम वहां से क्यों नहीं चली गई? एक स्त्री की तरह रहना सीखो. वह मुझसे हर बार चुप रहने के लिए कहता था. वहीं, अदिति और अभिनीत कौशिक 6 साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे और लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे थे. चार महीने पहले ही उन्होंने शादी की, लेकिन ये शादी नहीं चली.

The post अपोलीना एक्ट्रेस अदिति शर्मा ने पति के आरोपों पर तोड़ी चुप्पी, कहा- अगर मैं किसी मैसेज में दिल वाला इमोजी… appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top