Delhi Building Collapse : दिल्ली के सत्य निकेतन में इमारत गिरने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. दिल्ली पुलिस ने हादसे के बाद से फरार चल रहे बिल्डिंग मालिक हरिराम को राजस्थान के भिवाड़ी से पकड़ लिया है. उसकी तलाश के लिए पुलिस की 10 टीमें कई राज्यों में अभियान चला रही थीं.
पुलिस ने इमारत गिरने के बाद हरिराम के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर (LOC) जारी किया था. इसके बाद से ही वह पुलिस की पकड़ से बाहर था. फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है और हादसे को लेकर आगे की जांच जारी है.
हादसे में 7 लोगों की मौत, 12 का रेस्क्यू
सत्य निकेतन में इमारत गिरने की घटना में अब तक 7 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 12 लोगों को मलबे से सुरक्षित बाहर निकाला गया है. राहत और बचाव अभियान अभी जारी है.
इस बीच दिल्ली नगर निगम (MCD) ने भी बड़ी कार्रवाई की है. निगम ने दक्षिण जोन के डिप्टी कमिश्नर, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर, सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर, असिस्टेंट इंजीनियर और जूनियर इंजीनियर समेत कई अधिकारियों को निलंबित कर दिया है.
बगल की इमारत भी कमजोर, जल्द गिराने की तैयारी
MCD कमिश्नर संजीव खिरवार ने बताया कि हादसे वाली इमारत के पास की दूसरी इमारत भी कमजोर हो गई है. इसे रातभर मजबूत करने का काम किया गया. अब अगले 1-2 दिनों में इसे चरणबद्ध तरीके से गिराने की तैयारी है.
उन्होंने बताया कि अगस्त में इसी इलाके की 3-4 इमारतों को गिराने के आदेश दिए गए थे. न्यूज एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट में बताया गया कि MCD के मुताबिक, पिछले तीन महीनों में 960 इमारतों को गिराया गया है. साथ ही 407 को सील किया गया और करीब 1500 इमारतों को सीलिंग और गिराने के नोटिस दिए गए हैं.
ये भी पढ़ें: Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 7, मलबे से अब तक निकाले गए 12 लोग
The post Delhi Building Collapse : सत्य निकेतन का मालिक हरिराम गिरफ्तार, पुलिस ने राजस्थान से दबोचा appeared first on Naya Vichar.

