Hot News

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: शो में आएगा एक और लीप, सरोगेसी ट्रैक से बदलेगी अभीरा और अरमान की जिंदगी

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: स्टार प्लस का पसंदीदा शो ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जा रहा है कि अरमान और अभीरा अब पोद्दार हाउस में नहीं रहते. दोनों पोद्दार हाउस छोड़ चुके हैं और अपनी जिंदगी को सुधारने में लगे है. इस बीच सोशल मीडिया पर ऐसी चर्चा है कि शो में तीन महीने का लीप आने वाला है. शो में दिखाया जाएगा कि अभीरा मां नहीं बन पाने के दुख से उबर नहीं पा रही. अभीरा काफी परेशान होती है और अरमान उसका सपोर्ट सिस्टम बनता है. अभीरा अपने मां ना बन पाने का दुख अरमान से शेयर करती है.

अभीरा और अरमान चुनेंगे IVF का ऑप्शन

अभीरा और अरमान IVF का ऑप्शन चुनते हैं. हालांकि ये सफल नहीं हो पाता और अभीरा के मां बनने का सपना टूट जाता है. वह टूट जाती है. डॉक्टर दोनों को सरोगेसी का ऑप्शन देते हैं, ताकि वह माता-पिता बन पाए. अरमान और अभीरा ये जानकर दुविधा में पड़ जाते हैं और फैसला नहीं ले पाते. क्या ये फैसला उनकी जिंदगी में नया टर्न लाएगा. वह सरोगेसी के लिए किसे चुनेंगे. क्या ये शख्स उनकी जिंदगी में खुशियां लाएगा.

नया विचार की प्रीमियम स्टोरीMagadha Empire : बिम्बिसार ने अपनी सुदृढ़ प्रशासनिक व्यवस्था से मगध को किया सशक्त, ऐसे हुआ पतन

शिवानी देगी अभीरा और अरमान को ये सलाह

ये रिश्ता क्या कहलाता है के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि मनीष अपने प्रभाव से अरमान की मदद करने की कोशिश करता है. अरमान उसकी मदद लेने से मना कर देता है और अभीरा उसके फैसले में उसका साथ देती है. शिवानी इस मुश्किल घड़ी में अरमान और अभीरा को एक-दूसरे का साथ कभी ना छोड़ने के लिए कहती है. अरमान सोचता है कि अभीरा उसकी लाइफ में है और वह काफी लकी है. अरमान, पोद्दार परिवार से अभीरा और शिवानी की रक्षा करने की कसम खाता है.

The post Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: शो में आएगा एक और लीप, सरोगेसी ट्रैक से बदलेगी अभीरा और अरमान की जिंदगी appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top