Hot News

Vastu Tips: गलत दिशा में घड़ी रखने से शुरू हो सकता है बुरा समय, क्या कहता है वास्तु शास्त्र

Vastu Tips: समय हमारे जीवन में बहुत मूल्यवान है. समय की कद्र करने से व्यक्ति जीवन में आगे बढ़ सकता है. समय को देखने के लिए लोग घड़ी का उपयोग करते हैं. अगर घड़ी वास्तु के हिसाब से नहीं रखा जाए तो इंसान का बुरा वक्त शुरू हो जाता है. वास्तु शास्त्र में घर में सुख शांति बनी रहे इसके लिए कुछ नियम बताए गए हैं. इन नियमों का पालन करने से वास्तु दोष नहीं लगता है. वास्तु में घड़ी से जुड़े कुछ नियम है और इसको मानने से आपके जीवन में खुशहाली रहेगी और समय भी अच्छा चलेगा. तो आइए जानते हैं वास्तु के इन नियमों के बारे में. 

इस दिशा में नहीं रखें

वास्तु शास्त्र में दिशाओं का बहुत महत्व है. गलत दिशा में चीजों को रखने से अशुभ फल प्राप्त होते हैं. घड़ी को भूलकर भी दक्षिण दिशा में नहीं लगाना चाहिए. इस दिशा में घड़ी रखने से आपको धन हानि हो सकता है. दक्षिण दिशा में घड़ी रखने से घर में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ जाती है और घर में परेशानी बढ़ सकता है. 

वास्तु टिप्स से जुड़ी समाचारें यहां पढ़ें

यह भी पढ़ें: Vastu Tips: क्या है घर पर शंख रखने के नियम? विस्तार से जानें इसके बारे में

यह भी पढ़ें: Vastu Tips: हल्दी की गांठ करेगी पैसों की समस्या दूर, इन जगहों पर जरूर रखें

इस दिशा में लगाएं

वास्तु शास्त्र के अनुसार घड़ी को घर में लगाने के लिए पूर्व दिशा या उत्तर दिशा को शुभ माना जाता है. इस दिशा में घड़ी को रखने से आर्थिक स्थिति मजबूत होती है और आप जीवन में तरक्की करते हैं. अगर आप किसी कारण इन दोनों दिशाओं में घड़ी नहीं रख पा रहे हैं तो आप पश्चिम दिशा में भी घड़ी को रख सकते हैं. 

घड़ी से जुड़े अन्य वास्तु नियम 

वास्तु के नियम के अनुसार घड़ी को कभी भी मुख्य दरवाजे के ऊपर नहीं लगाना चाहिए. ऐसा करने से घर में नेगटिव एनर्जी बढ़ जाती है. घड़ी को बेड के सामने भी नहीं लगाना चाहिए. इसे अशुभ माना जाता है और इससे वास्तु दोष लगता है. घड़ी को लेकर इस बात का खास ध्यान रखना चाहिए कि घड़ी टूटी न हो और बंद घड़ी को भी घर में नहीं लगाना चाहिए.

यह भी पढ़ें: Vastu Tips: दोगुनी रफ्तार से बढ़ेगा धन, बस इस एक नियम का करें पालन

यह भी पढ़ें: Vastu Tips: आंवला का पेड़ है आपकी खुशियों की चाबी, इस दिशा में लगाने से दूर होते हैं कष्ट

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. नया विचार किसी भी तरह से इनकी पुष्टि नहीं करता है.

The post Vastu Tips: गलत दिशा में घड़ी रखने से शुरू हो सकता है बुरा समय, क्या कहता है वास्तु शास्त्र appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top