Hot News

चतरा विधायक जनार्दन पासवान के बेटे का अपहरण, रांची पुलिस ने चंद घंटे में किया बरामद

चतरा से दीनबंधू और मो तसलीम की रिपोर्ट

रांची: झारखंड की राजधानी रांची में विधानसभा थाना क्षेत्र स्थित अमेटी यूनिवर्सिटी के बाहर से चतरा से लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के विधायक जनार्दन पासवान के छोटे बेटे सौरभ के अपहरण की सूचना सामने आयी है. घटना सोमवार शाम करीब पांच बजे की बतायी जा रही है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, अपहरणकर्ता ने उनके बेटे को थार से अपहरण किया और स्काॅर्पियो पर सवार होकर चले गए. सूचना मिलने के बाद पुलिस जांच में जुट गयी. हालांकि, राहत की बात यह है कि रांची पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सौरभ को बरामद भी कर लिया है. सौरभ की बरामदगी अरगोड़ा क्षेत्र से हुई है.

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है पुलिस

जांच के दौरान जो जानकारी सामने आई है उसके आधार पर पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और मामले के तह तक पहुंचने की कोशिश कर रही है. विधायक जनार्दन पासवान ने बताया कि अपराधियों ने उनके बेटे के साथ मारपीट की और उसे जबरदस्ती अपने साथ गाड़ी में बैठाकर ले गए हैं. उनके बेटे का नाम सौरभ है, जो रांची के अमेटी यूनिर्विसिटी में पढ़ाई कर रहा है. बताया यह जा रहा है कि अपहरण से पहले यूनिवर्सिटी के गेट पर सौरभ को थार से उतारकर पिटाई की गई. उसके बाद स्कॉर्पियो में बैठाकर ले जाया गया.

रांची पुलिस ने दिखाई तत्परता

रांची पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए एमिटी यूनिवर्सिटी के समीप से कथित रूप से अपहृत चतरा विधायक जनार्दन पासवान के छोटे पुत्र सौरभ को सकुशल बरामद कर लिया है. विधायक जनार्दन पासवान ने अपने पुत्र की सकुशल बरामदगी की पुष्टि की है. सौरभ के अपहरण की सूचना मिलते ही रांची पुलिस सक्रिय हुई और इलाके की घेराबंदी कर सर्च अभियान शुरू किया था. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. घटना के पीछे के कारणों और इसमें शामिल लोगों की भूमिका का पता लगाया जा रहा है. विधायक पुत्र की बरामदगी के बाद परिजनों और समर्थकों ने राहत की सांस ली है.

चतरा पुलिस से मिली तकनीकी जानकारी

रांची पुलिस की इस कार्रवाई में चतरा पुलिस ने रांची पुलिस को तकनीकी सहयोग दिया. इसके बाद पुलिस को सौरभ तक पहुंचने में कामयाबी मिली.

The post चतरा विधायक जनार्दन पासवान के बेटे का अपहरण, रांची पुलिस ने चंद घंटे में किया बरामद appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top