नया विचार समस्तीपुर – होली के अवसर पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ के मद्देनजर रेलवे द्वारा कई स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है । इसी कड़ी में और अतिरिक्त स्पेशल ट्रेनों का परिचालन निम्नानुसार किया जा रहा है:
1. गाड़ी सं. 05273/05274 दरभंगा-दौराई (अजमेर)-दरभंगा स्पेशल (सीतामढ़ी-रक्सौल- नरकटियागंज-गोरखपुर-मथुरा-जयपुर के रास्ते) – गाड़ी सं. 05273 दरभंगा-दौराई स्पेशल 22 एवं 29 मार्च, 2025 को दरभंगा से 13.15 बजे खुलकर अगले दिन 22.30 बजे दौराई पहुंचेगी ।
वापसी में गाड़ी सं. 05274 दौराई-दरभंगा स्पेशल 23 एवं 30 मार्च, 2025 को दौराई से 23.45 बजे खुलकर तीसरे दिन 06.50 बजे दरभंगा पहुंचेगी ।
2. गाड़ी सं. 05507/08 सहरसा-अमृतसर-सहरसा स्पेशल – गाड़ी सं. 05507 सहरसा-अमृतसर स्पेशल 16 मार्च, 2025 को सहरसा से 19.00 बजे खुलकर अगले दिन 02.20 बजे अमृतसर पहुंचेगी ।
वापसी में गाड़ी संख्या 05508 अमृतसर-सहरसा स्पेशल दिनांक 18 मार्च को अमृतसर से 04.00 बजे खुलकर अगले दिन 11.45 बजे सहरसा खुलेगी ।

