Hot News

हत्या का आरोपित गिरफ्तार

घटना में प्रयुक्त एक कट्टा भी बरामद सिमरी बख्तियारपुर . सलखुआ थाना क्षेत्र के कोपरिया गांव के शर्मा टोला में पूर्व के विवाद को लेकर 20 वर्षीय युवक संजू कुमार की गोली मारकर हुई हत्या मामले में एक आरोपित को 36 घंटे के अंदर सलखुआ पुलिस ने सूचना के आधार पर गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने आरोपित के पास से घटना में प्रयुक्त एक कट्टा भी बरामद किया है. हालांकि सलखुआ पुलिस इससे पूर्व एक आरोपित मुंशी शर्मा के पुत्र रवि कुमार को गिरफ्तार कर सहरसा न्यायालय भेज चुकी है. गिरफ्तारी के संबंध में गुरुवार को बख्तियापुर थाना में प्रेस वार्ता के दौरान एसडीपीओ मुकेश कुमार ठाकुर ने बताया कि सलखुआ थानाध्यक्ष विशाल कुमार को बुधवार को सूचना मिली कि संजू कुमार को गोली मारकर हत्या करने मामले का मुख्य आरोपित गागर शर्मा का पुत्र अमरदीप कुमार बख्तियापुर थाना क्षेत्र के रानी बाग में घूमता हुआ देखा गया है. सूचना के सत्यापन के बाद सलखुआ थानाध्यक्ष विशाल कुमार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बख्तियापुर थानाध्यक्ष अमरनाथ कुमार को उक्त बात की सूचना दी. सूचना मिलते ही बख्तियापुर पुलिस ने रानी बाग पहुंच कर आरोपित अमरदीप कुमार को हिरासत में लेते हुए सलखुआ पुलिस को सौंप दिया. जिसके बाद सलखुआ पुलिस ने उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक कट्टा बरामद किया. इस संबंध एसडीपीओ मुकेश कुमार ठाकुर ने बताया कि पकड़े गए आरोपित को गुरुवार को न्यायालय भेजते हुए अग्रतर कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post हत्या का आरोपित गिरफ्तार appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top