Hot News

सरहुल पर राष्ट्रीय अवकाश घोषित करने की मांग

फोटो. सांसद सुखदेव भगत लोहरदगा. लोहरदगा लोक सभा के सांसद श्री सुखदेव भगत ने संसद में आदिवासियों का महान पर्व सरहुल पर राष्ट्रीय अवकाश घोषित करने की मांग की. सांसद सुखदेव भगत ने संसद में कहा कि चैत मास के शुक्ल पक्ष में मनाया जाने वाला आदिवासियों को महान पर्व सरहुल जिसमें सूर्य और धरती की पूजा होती है .जिस प्रकार पुरी में मनाया जाने वाला रथ यात्रा में लाखों की संख्या में लोग पूरी आस्था के साथ शामिल होते हैं. उसी प्रकार आदिवासियों का महान पर्व सरहुल शोभायात्रा देश की बड़ी शोभा यात्राओं में से एक है जिसमें लाखों लोग शामिल होकर इस पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाते हैं. सरहुल केवल झारखंड बल्कि पूरे देश में रहने वाले आदिवासी प्रकृति पर्व के रूप में मनाते हैं. सांसद सुखदेव भगत ने कहा कि केंद्र प्रशासन के पूरे साल के कैलेंडर में एक भी आदिवासियों के त्योहार को राष्ट्रीय अवकाश घोषित नहीं किया गया है .सांसद ने केंद्र प्रशासन से आने वाले आदिवासियों का महान पर्व सरहुल को राष्ट्रीय अवकाश घोषित करने की मांग की. इससे पूर्व भी सांसद सुखदेव भगत ने संसद में आदिवासियों की प्राकृतिक आस्था ,पूजा पद्धति, विशिष्ट रीति- रिवाज के संरक्षण और संस्कृति की रक्षा हेतु केंद्र प्रशासन से जनगणना कॉलम में सरना धर्म कोड लागू करने की मांग कर चुके हैं.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post सरहुल पर राष्ट्रीय अवकाश घोषित करने की मांग appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top