Hot News

इको फ्रेंडली होली खेलें, रहें स्वस्थ : महापौर

नगर निगम सभागार में स्पोर्ट्सी गयी फूलों की होली

बुराई पर अच्छाई के विजय का प्रतीक है पर्व : नगर आयुक्त

पूर्णिया. नगर निगम सभागार में गुरुवार को फूलों की होली स्पोर्ट्सी गई. महापौर विभा कुमारी की अध्यक्षता में नगर निगम सभाकक्ष में आयोजित होली मिलन समारोह में नगर आयुक्त सहित विभिन्न वार्डों के पार्षद, समाजसेवियों एवं पार्षद प्रतिनिधियों ने एक-दूसरे के साथ फूलों की होली स्पोर्ट्सी तथा एक-दूसरे को बधाई दी. इस मौके पर पार्षदों एवं निगम के अधिकारियों एवं कर्मियों को बधाई देते हुए महापौर विभा कुमारी ने कहा कि हम लोग ने इस वर्ष होली की पूर्व संध्या पर रंगों के बजाय फूलों की होली स्पोर्ट्सने का फैसला लिया. इस इको फ्रेंडली होली में सभी ने शामिल होकर खूब आनंद लिया. महापौर ने कहा कि फूलों की होली पर्यावरण के अनुकूल है और सेहत के लिए भी हानिरहित है. महापौर ने कहा कि रंगों और फूलों का यह त्यौहार भगवान कृष्ण और राधा रानी के प्रेम तथा वसंत ऋतु के आगमन का प्रतीक माना जाता है. नगर आयुक्त श्रीकुमार मंगलम ने कहा कि होलिका दहन का पर्व बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है. भक्त प्रह्लाद की हरि भक्ति के कारण ही होलिका का अंत हुआ, जो यह दर्शाता है कि सत्य और धर्म की राह पर चलने वालों की हमेशा जीत होती है.

उमंग व उल्लास का संदेश लेकर आती है होली

समाजसेवी जितेंद्र यादव ने नगर निगम के अधिकारियों, कर्मियों, विभिन्न वार्डों के पार्षद एवं पार्षद प्रतिनिधियों को होलिका दहन और होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रंगों का यह त्यौहार उल्लास और उमंग का संदेश लेकर आता है. उन्होंने कहा कि जाति और धर्म की लकीर से उपर उठकर हम लोगों को होली का त्योहार मनाना है. उन्होंने कहा कि हर्ष और उल्लास के बीच हम लोगों को बस इतना ख्याल रखना है कि हमारी खुशी के कारण किसी की भावना को ठेस नहीं पहुंचे. महापौर विभा कुमारी एवं समाजसेवी जितेंद्र यादव ने शहरवासियों से आपसी सद्भाव और सौहार्दपूर्ण वातावरण में होली का त्यौहार मनाने की अपील की. इस मौके पर नगर निगम के सभी वार्डों के पार्षदगण, पार्षद प्रतिनिधि, नगर निगम अधिकारी एवं कर्मी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post इको फ्रेंडली होली स्पोर्ट्सें, रहें स्वस्थ : महापौर appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top