Hot News

नक्सलियों ने टोंटो जंगल में छिपा रखे थे इतने हथियार और विस्फोटक, पुलिस ने बरामद किये

Naxal News: पश्चिमी सिंहभूम जिला पुलिस और सुरक्षा बलों को नक्सलियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन में गुरुवार को बड़ी सफलता मिली है. टोंटो थाना क्षेत्र के जंगली और पहाड़ी क्षेत्र में नक्सली डंप (जमीन के नीचे) से भारी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद बरामद हुए हैं. प्रतिबंधित संगठन भाकपा माओवादियों ने सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने के लिए विस्फोटक और हथियार छिपाकर रखे थे. सुरक्षा बलों ने विस्फोटक को मौके पर ही नष्ट कर दिया. एसपी आशुतोष शेखर ने बताया कि नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है.

naxal news jharkhand chaibasa west singhbhum tonto jungle news
नक्सली डंप से बरामद सामान. फोटो : नया विचार

वनग्राम सरजोमबुरु और जिम्कीइकीर के आसपास सर्च ऑपरेशन

सुरक्षा बलों ने वनग्राम सरजोमबुरु और जिम्कीइकीर के आसपास सर्च अभियान शुरू किया था. इस बीच जिम्कीइकीर वन क्षेत्र में नक्सल डंप का पता चला, जिसमें विस्फोटक, हथियार, कारतूस और दैनिक उपयोग की सामग्रियां मिलीं. उन्होंने बताया कि अभियान में जिला पुलिस और सीआरपीएफ 197 बटालियन के जवान शामिल रहे. पिछले 3 वर्षों से लगातार भाकपा माओवादी के खिलाफ गोइलकेरा और टोंटो थाना क्षेत्र में सुरक्षा बलों का अभियान चल रहा है.

झारखंड की ताजा समाचारें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

नक्सली डंप से बरामद सामानों की लिस्ट

  • पिस्तौल के साथ मैगजीन : 01
  • पैक्ड विस्फोटक : 07 बॉक्स
  • डेटोनेटर इलेक्ट्रिक : 05
  • डेटोनेटर नन इलेक्ट्रिक : 250
  • कार रिमोट : 10
  • रिमोट बैटरी ट्राई : 20
  • प्लास्टिक कंटेनर-विस्फोटक के साथ : 07
  • कटर मशीन : 01
  • इलेक्ट्रिक वायर : 01 बंडल
  • स्टील टिफिन : 35
  • कोडेक्स : 01 बंडल
  • स्विच मैकेनिज्म : 30
  • नक्सली दस्तावेज और कागजात के साथ दैनिक उपयोग के सामान

इसे भी पढ़ें

हरि-हर मिलन के साथ ही जोगीरा गाने लगे भक्त, उड़ाने लगे गुलाल, बाबानगरी में शुरू हुई होली

Video: दोले तू दोल गोविंदम… से गूंजा सरायकेला, भक्तों संग राधा-कृष्ण ने स्पोर्ट्सी होली

झारखंड का तापमान 39 डिग्री के पार, और चढ़ेगा पारा, 4 दिन तक Heat Wave का अलर्ट

13 मार्च को कहां है सबसे सस्ता सिलेंडर, आपके यहां कितना है 14.2 किलो के एलपीजी सिलेंडर का दाम, यहां देखें

The post नक्सलियों ने टोंटो जंगल में छिपा रखे थे इतने हथियार और विस्फोटक, पुलिस ने बरामद किये appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top