Hot News

नशा मुक्ति व जलवायु परिवर्तन को ले चलाया जागरूकता अभियान

मानसी. खगड़िया रेलवे स्टेशन के परिसर में नशा मुक्त हिंदुस्तान के बैनर तले नशा मुक्ति व जलवायु परिवर्तन पर जागरूकता अभियान चलाया गया, जिसका नेतृत्व नशा मुक्त हिंदुस्तान के जिलाध्यक्ष बीरु कुमार व पूर्व जिलाध्यक्ष जितेंद्र यादव ने किया. उन्होंने बताया कि नशा हमारे समाज के लिए आज बड़ी समस्या हाे गयी है. नशा मुक्त समाज बनाने के लिए समाज के सभी वर्गों को आगे आने की जरूरत है. नशा मुक्ति संयुक्त प्रयास से ही संभव है. आमतौर पर देखा जाता है कि होली में कुछ लोग छिपकर मादक पदार्थ का सेवन करते हैं, इससे गलत पंरपरा की शुरूआत होती है. उपस्थित यात्रियों को जलवायु परिवर्तन के बारे में बताया गया. जिलाध्यक्ष वीरू ने बताया कि एक विकसित पेड़ एक साल में 21 किलोग्राम कार्बन डाइऑक्साइड अवशोषित करता है. जबकि एक मनुष्य पैदा लेने से लेकर अपने जीवन काल तक औसतन चार टन कार्बन डाइऑक्साइड सालाना उत्सर्जित करता है. हमें जलवायु परिवर्तन पर जागरूक होने की आवश्यकता है. उन्होंने लोगों से भरपूर संख्या में पेड़ लगाने, कम से कम कचरा करने और कचरे को वैज्ञानिक तरिके से निष्पादन करने की अपील की. मौके पर चंद्रभूषण, नरेश कुमार बादल कुमार, पंकज कुमार, दिलीप राम आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post नशा मुक्ति व जलवायु परिवर्तन को ले चलाया जागरूकता अभियान appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top