Hot News

24 व 25 मार्च को देशभर में बैंक हड़ताल का आह्वान

कोलकाता. यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस की ओर से 24 एवं 25 मार्च को देश भर में बैंक हड़ताल का आह्वान किया गया है. इस कारण से देश भर में चार दिन बैंक बंद रहेंगे क्योंकि हड़ताल से पहले दो दिन शनिवार व रविवार होने के कारण भी बैंक बंद रहेंगे. संगठन के कनवेनर सुदीप दत्त ने बताया कि बैंक के कुल नौ संगठनों ने मिलकर हड़ताल बुलायी है. विभिन्न मांगों को लेकर यह हड़ताल बुलायी गयी है. फोरम की ओर से 10 सूत्री मांगें रखी गयी हैं. इसमें पर्याप्त संख्या में कर्मचारियों की नियुक्ति, सप्ताह में पांच दिन कार्य सहित अन्य मांगें शामिल हैं. फोरम का कहना है कि देश की आर्थिक संरचना का आधार बैंक है. इसके बावजूद बैंकिंग सिस्टम की अवहेलना की जा रही है. फोरम के नेताओं का आरोप है कि लगातार कर्मचारियों की संख्या कम होती जा रही है. इससे कामकाज पर असर पड़ रहा है. इन सभी मुद्दों को लेकर ही हड़ताल का आह्वान किया गया है.

हाइकोर्ट ने छह वकीलों को किया तलब

कोलकाता. कलकत्ता हाइकोर्ट ने बशीरहाट कोर्ट के एडीजे (अतिरिक्त जिला जज) पर हमले की घटना के संबंध में मंगलवार को छह वकीलों को तलब किया है. सोमवार को इस मामले की सुनवाई करते हुए न्यायाधीश देबांग्शु बसाक और न्यायाधीश स्मिता दास की खंडपीठ ने यह आदेश दिया है. उन्होंने कहा कि यह पहली बार नहीं है. इससे पहले वर्ष 2012 में भी छह वकीलों के खिलाफ अदालती काम में बाधा डालने का मामला सामने आया था.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post 24 व 25 मार्च को देशभर में बैंक हड़ताल का आह्वान appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top