Vishnu Ansh Varaha Avatar: क्या आप जानते हैं कि भगवान विष्णु को वराह यानी शूकर का अवतार क्यों लेना पड़ा और उनके इस अवतार से जुड़ी प्रामाणिक पौराणिक कथा क्या है? नया विचार के विशेष ‘विष्णु के अंशावतार की कथा’ की अगली कड़ी में आज हम आपको वराह अवतार की पूरी कहानी बता रहे हैं.
किस देवता का है वराह अवतार?
भगवान विष्णु के प्रमुख अवतारों में वराह अवतार का भी विशेष महत्व है. पौराणिक कथा के अनुसार, सतयुग में हिरण्याक्ष नामक राक्षस ने पृथ्वी को समुद्र में छिपा दिया था. श्रीमद्भागवत महापुराण के अनुसार, तब ब्रह्मा जी की नाक से भगवान विष्णु वराह (शूकर) यानी सूअर के रूप में प्रकट हुए और अपनी दांतों पर धरती को भू-लोक (पृथ्वी लोक) पर फिर से स्थापित किया.
बैकुंठ लोक के द्वारपाल जय-विजय क्यों बने राक्षस
श्रीमद्भागवत महापुराण की कथा के मुताबिक, बैकुंठ धाम (भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी का निवास स्थान) के मुख्य द्वार की रक्षा के लिए जय और विजय नाम के दो द्वारपाल थे. एक बार उन्होंने सनक, सनंदन, सनातन और सनत्कुमार को बैकुंठ में जाने से रोक दिया, जिस पर वे क्रोधित हो गए. उन्होंने द्वारपालों से कहा- “भगवान विष्णु की शरण में रहने की वजह से तुम्हारे भीतर अहंकार आ गया है. अहंकारी बैकुंठ में निवास नहीं कर सकते.” इतना कहते हुए उन्होंने जय-विजय को राक्षस वाली जिंदगी जीने का श्राप दे दिया.
ये भी पढ़ें: Ganesh Chaturthi Special: कार्तिकेय ने लगाई पृथ्वी की दौड़, गणेश जी ने माता-पिता की परिक्रमा से जीत ली बाजी
2026 में वराह जयंती कब है?
वराह, भगवान विष्णु का तीसरा अवतार है. हर साल भाद्रपद यानी भादो मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को वराह जयंती मनाई जाती है. पौराणिक मान्यता है कि सतयुग में इसी तिथि पर भगवान विष्णु ने पृथ्वी को समुद्र से बाहर निकाला था. पंचांग के अनुसार, 2026 में वराह जयंती रविवार, 13 सितंबर को मनाई जाएगी.
क्यों मनाई जाती है वराह जयंती?
पौराणिक मान्यता के अनुसार, वराह जयंती भगवान विष्णु के तीसरे वराह अवतार की वर्षगांठ पर मनाई जाती है. वराह अवतार से पहले भगवान विष्णु ने मत्स्य (मछली) और कूर्म (कछुआ) अवतार लिया था. भगवान विष्णु ने तीनों अवतार सतयुग में लिए थे.
भगवान विष्णु के अंशावतार की अगली कड़ी में हम आपको नरसिंह अवतार के बारे में बताएंगे.
The post Varaha Avatar: ब्रह्मा जी की नाक से क्यों प्रकट हुए भगवान विष्णु, पढ़ें हरि के अंश ‘वराह अवतार’ की कहानी appeared first on Naya Vichar.
