Hot News

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: सालों बाद शो से नैतिक को बाहर निकालने पर राजन शाही ने तोड़ी चुप्पी, कहा- मैंने कहा कल से मत आ…

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है 16 सालों से टीवी पर आ रहा है और राजन शाही का शो अभी भी दर्शकों का फेवरेट बना हुआ है. शो की शुरुआत हिना खान और करण मेहरा से हुई थी, जो अक्षरा और नैतिक का रोल निभाते थे. हिना से पहले सीरियल को करण ने अचानक छोड़ दिया था. उनके शो से बाहर होने पर दर्शक काफी निराश हो गए थे. अब इतने सालों बाद शो के निर्माता राजन शाही ने खुलासा किया कि आखिर किस वजह से करण को शो से बाहर होना पड़ा. चलिए आपको पूरी बात बताते हैं.

ये रिश्ता क्या कहलाता से करण मेहरा को क्यों निकाला गया था?

सिद्धार्थ कानन से बात करते हुए राजन शाही ने बताया कि ‘करण मेहरा ने अचानक फैसला लिया कि उसे ये शो नहीं करना. उस समय चैनल उसे लाख रुपये दे रहा था और वह सिर्फ आठ घंटे ही शूटिंग कर रहा था. उसने कहा, अभी मुझे ये शो नहीं करना है. कोई वजह नहीं थी. वह एक ब्रेक लेना चाहता और निशा के करियर पर फोकस करना चाहता था. मुझे अभी भी याद है, उस वक्त कोई नेगेटिविटी नहीं थी, लेकिन उसने कहा, सर मेरा मन नहीं कर रहा है सेट पर आने का कल से, तो जब उसके मुंह से ये निकला ना. तो मैंने कहा बेटा कल से मत आ, मैं खुद बना लूंगा तेरा एक्जिट.’ ये रिश्ता क्या कहलाता है में करण मेहरा को फिर एक्टर विशाल सिंह ने रिप्लेस किया था.

नया विचार की प्रीमियम स्टोरीMagadha Empire : बिम्बिसार ने अपनी सुदृढ़ प्रशासनिक व्यवस्था से मगध को किया सशक्त, ऐसे हुआ पतन

ये रिश्ता क्या कहलाता है में क्या दिखाया जा रहा

ये रिश्ता क्या कहलाता है में फिलहाल समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित लीड रोल निभा रहे. शो 16 साल बाद भी टीआरपी लिस्ट में टॉप 5 शोज में शामिल रहता है. शो की लोकप्रियता अभी भी दर्शकों के बीच बनी हुई है. लेटेस्ट ट्रैक की बात करें तो सीरियल में दिखाया जा रहा कि अभीरा और अरमान अब पोद्दार हाउस में नहीं रहते, बल्कि उन्होंने शिवानी के साथ मिलकर वह घर छोड़ दिया है. शिवानी ही अरमान की असली मां है और माधव की पत्नी है. विद्या और कावेरी नहीं चाहते कि शिवानी उनकी जिंदगी में रहे. दूसरी तरफ अभीरा और अरमान माता-पिता बनने का सोचते हैं और इसके लिए वह आईवीएफ का सहारा लेते हैं.

The post Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: सालों बाद शो से नैतिक को बाहर निकालने पर राजन शाही ने तोड़ी चुप्पी, कहा- मैंने कहा कल से मत आ… appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top