Hot News

RJD विधायक ने ED, CBI को बताया BJP का हार्डकोर कार्यकर्ता, सरकार पर लगाया राबड़ी देवी को परेशान का आरोप

बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और उनके बेटे तेज प्रताप यादव को ‘नौकरी के बदले जमीन’ घोटाले के मामले में पूछताछ के लिए बुलाए जाने पर बिहार में सियासत तेज हो गई है. RJD के एमएलसी सुनील कुमार सिंह ने मंगलवार को मीडिया से बात की. राजद के शीर्ष नेताओं को पूछताछ के लिए बुलाने पर उन्होंने कहा कि जब भी चुनाव आता है, ईडी, सीबीआई और आयकर विभाग सक्रिय हो जाते हैं. 

RJD के एमएलसी सुनील कुमार सिंह
Rjd के एमएलसी सुनील कुमार सिंह

चुनाव आते ही सक्रिय हो जाते हैं बीजेपी के तीनों कार्यकर्ता

सुनील कुमार सिंह ने मंगलवार को मीडिया से बात करते हुए कहा, “ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) द्वारा समन भेजा जाना कोई नई बात नहीं है. यह सुनते-सुनते हम लोगों के दोनों कान पक गए हैं. मैं सिर्फ इतना ही कहूंगा कि जब-जब लोकसभा या विधानसभा का चुनाव आता है तो उनके (भाजपा के) तीन हार्डकोर कार्यकर्ता ईडी, सीबीआई और आयकर विभाग बिल्कुल सक्रिय हो जाते हैं. भाजपा के हार्डकोर कार्यकर्ता भी उतना बेहतरीन काम नहीं कर पाते हैं, जितना ये तीन संस्थाएं करती हैं. कहने के लिए ये स्वायत्त हैं, लेकिन एक कप चाय भी बिना आका के आदेश के नहीं पीते। बिहार विधानसभा का चुनाव नजदीक आ गया है.”

प्रशासन हर जगह फेल 

उन्होंने कहा कि चाहे किसान का मामला हो या युवाओं की बेरोजगारी का, प्रशासन हर जगह फेल हो चुकी है. बेतहाशा हत्या और अपराध की घटनाओं में वृद्धि हो रही है और रोजाना ज्वेलरी की दुकानों को लूटा जा रहा है. लेकिन उनके पास “अपने कार्यकर्ताओं” (जांच एजेंसियों) को लगाने के अलावा कोई दूसरा उपाय नहीं है. 

बिहार की ताजा समाचारों के लिए यहां क्लिक करें

पूर्व मुख्यमंत्री को परेशान कर रही प्रशासन 

एमएलसी सुनील कुमार सिंह ने कहा, “राबड़ी देवी को सैकड़ों बार आयकर विभाग, सीबीआई और ईडी का नोटिस भेजा गया है और हर बार वे पूछताछ के लिए गई भी हैं. हर बार एक ही सवाल पूछा जाता है, जिसका उन्होंने हर बार जवाब दिया है.”

इसे भी पढ़ें : मक्का अनुसंधान केंद्र को कर्नाटक शिफ्ट करने पर बिहार में बवाल, PM मोदी के फैसले को उन्हीं के मंत्री ने दी चुनौती

The post RJD विधायक ने ED, CBI को बताया BJP का हार्डकोर कार्यकर्ता, प्रशासन पर लगाया राबड़ी देवी को परेशान का आरोप appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top