Hot News

बिहार में दौड़ रही दुरंतो एक्सप्रेस से निकल रही थी आग, सुबह 4 बजे स्टेशन मास्टर की पड़ी नजर तो ऐसे टाला हादसा…

Bihar Train News: बिहार में बुधवार को नयी दिल्ली से हावड़ा के बीच चलने वाली दुरंतो एक्सप्रेस बर्निंग ट्रेन बनने से बच गयी. अहले सुबह जब ट्रेन अथमलगोला स्टेशन के पास से गुजर रही थी तो अचानक स्टेशन मास्टर की नजर ट्रेन के पीछे उठे आग और धुएं पर पड़ी. जिसके बाद वो फौरन एक्टिव हुए और उनकी सूझबूझ के कारण दुरंतो बर्निंग ट्रेन बनने से बच गयी.

स्टेशन मास्टर ने ड्राइवर और गार्ड को मैसेज भेजा

दरअसल, 12274 नयी दिल्ली-हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस जब डाउन में अहले सुबह पौने 4 बजे के करीब अथमलगोला स्टेशन से पास हो रही थी तो उस समय स्टेशन मास्टर अथमलगोला और पोर्टर ने देखा कि ट्रेन के पीछे से आग और धुंआ निकल रहा है. जिसके बाद उन्होंने फौरन वॉकी-टॉकी से ड्राइवर और गार्ड को मैसेज दिया कि गाड़ी के व्हील में आग लगी है. वहां से धुआं निकल रहा है.

ALSO READ: जमीन के बदले नौकरी: लालू यादव से ईडी ने पूछे ये अहम सवाल, चार घंटे तक पटना दफ्तर में चली पूछताछ…

इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोका

फाटक 55 के गेटमैन ने चालक दल को लाल बत्ती दिखाया. जिसके बाद लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर अथमलगोला बाढ़ के बीच ट्रेन को रोक दिया. स्टेशन मास्टर ने घटना की सूचना दानापुर कंट्रोल को दी. गेटमैन, गाड़ी के गार्ड और रेलवे सुरक्षा बल ने मिलकर आग को बुझाया. इस दौरान यात्रियों के बीच भी अफरातफरी की स्थिति दिखी.

दूसरे ट्रैक से गुजरने वाली थी एक और ट्रेन, ट्रैक खाली कराया

जब ये सबकुछ चल रहा था उसी समय अप दिशा में ट्रेन भी पास होने वाला था. गेटमैन और स्टाफ ने अप दिशा के ट्रैक को क्लियर कराया. स्टेशन मास्टर राजीव कुमार की तत्परता से बड़ा हादसा होने से टल गया. थोड़ी देर बाद सबकुछ सामान्य होने पर ट्रेन आगे के लिए करीब साढ़े चार बजे रवाना हुई. बुधवार अहले सुबह की यह घटना है.

क्या था मामला?

पूर्व मध्य रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि ट्रेन में आग नहीं लगी थी. ब्रेक बाइंडिंग की समस्या की वजह से ऐसा हुआ. उन्होंने कहा कि इसमें घबराने की बात नहीं है. कई बार ऐसा होता है कि चलती ट्रेन में ब्रेक बाइंडिंग के कारण धुआं और दुर्गंध होने लगता है. इसपर रेलवे की टीम तुरंत काबू पा लेती है.

क्या है ब्रेक बाइंडिंग?

जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र बताते हैं कि यह स्थिति तक होती है जब ब्रेक ट्रेन के पहियों को बहुत कसकर पकड़ लेता है. जिससे धुआं निकलने लगता है.

The post बिहार में दौड़ रही दुरंतो एक्सप्रेस से निकल रही थी आग, सुबह 4 बजे स्टेशन मास्टर की पड़ी नजर तो ऐसे टाला हादसा… appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top