Weather Alert: झारखंड में मौसम का मिजाज बदल चुका है. हिंदुस्तान मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मौसम केंद्र रांची ने तड़के 3 बजे से अब तक 4 अलर्ट जारी कर दिये हैं. इसमें एक येलो अलर्ट और 3 ऑरेंज अलर्ट हैं. मौसम विभाग ने कहा है कि झारखंड की राजधानी रांची समेत 16 जिलों में गरज के साथ बारिश होगी. वज्रपात होने की भी प्रबल संभावना है. इसलिए लोगों को सावधान और सतर्क रहने की सलाह दी गयी है. मौसम विभाग ने किसानों को खास सलाह दी है कि वे खराब मौसम के दौरान खेतों में न जायें. आम लोगों से अपील की गयी है कि वे सुरक्षित जगहों पर शरण लें. किसी पेड़ के नीचे शरण न लें. बिजली के खंभों से दूर रहें. मौसम विभाग की चेतावनी के बाद से राजधानी रांची का मौसम बदल चुका है. सुबह से ही ठंडी हवाएं चल रहीं हैं, जिससे लोगों को ठंड महसूस हो रही है.
तड़के 3 बजे मौसम केंद्र ने जारी की पहली चेतावनी
गुरुवार (20 मार्च 2025) को तड़के करीब 3 बजे मौसम केंद्र रांची ने पहली चेतावनी जारी की. ये येलो अलर्ट था. इसमें कहा कि चतरा, गढ़वा, हजारीबाग और पलामू जिले के कुछ हिस्से में अगले 3 घंटे में गरज और वज्रपात के साथ वर्षा होने की संभावना है.
5:15 बजे 7 जिलों के लिए जारी हुआ ऑरेंज अलर्ट
दूसरी चेतावनी 5:15 बजे जारी की गयी. यह ऑरेंज अलर्ट था. इसमें कहा गया कि चतरा, हजारीबाग, कोडरमा, लातेहार, लोहरदगा, रामगढ़ और रांची जिले में अगले 3 घंटे में गरज के साथ बारिश होगी. वज्रपात होने की भी आशंका है.
बोकारो, धनबाद और गिरिडीह के लिए भी ऑरेंज अलर्ट
मौसम विभाग ने 5:57:43 बजे एक और ऑरेंज अलर्ट जारी किया. इसमें कहा कि बोकारो, धनबाद और गिरिडीह जिले के कुछ भागों में 2 से 3 घंटे में मध्यम दर्जे की मेघ गर्जन के साथ बारिश होने की प्रबल संभावना है. वज्रपात भी होने की संभावना मौसम विभाग ने जतायी.
गोड्डा में गरज के साथ वज्रपात और वर्षा का ऑरेंज अलर्ट
चौथा अलर्ट मौसम विभाग ने सुबह 6:27 बजे गोड्डा के लिए जारी किया. यह भी ऑरेंज अलर्ट था. कहा कि 2 से 3 घंटे में मध्यम दर्जे की मेघ गर्जन और वज्रपात के साथ वर्षा होने की प्रबल संभावना है.
देवघर, दुमका और जामताड़ा के लिए भी जारी हुआ Orange Alert
सुबह 6:40 बजे मौसम केंद्र ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया और कहा कि देवघर, दुमका और जामताड़ा जिले में अगले 2 से 3 घंटे में मध्यम दर्जे की मेघ गर्जन और वज्रपात के साथ वर्षा होने की संभावना है.
इन जिलों में गरज के साथ बारिश और वज्रपात की चेतावनी
- चतरा
- गढ़वा
- हजारीबाग
- पलामू
- कोडरमा
- लातेहार
- लोहरदगा
- रामगढ़
- रांची
- बोकारो
- धनबाद
- गिरिडीह
- गोड्डा
- देवघर
- दुमका
- जामताड़ा
इसे भी पढ़ें
Jharkhand Crime News: जनवरी में झारखंड में 127 लोगों का हुआ मर्डर, सबसे ज्यादा रांची में
Aaj Ka Mausam: अधिकतम और न्यूनतम तापमान में आयी गिरावट, गर्मी से मिली राहत
The post Weather Alert: मौसम विभाग ने जारी किये 4 अलर्ट, रांची समेत झारखंड के 16 जिलों में वज्रपात-वर्षा की चेतावनी appeared first on Naya Vichar.
