Hot News

समस्तीपुर मंडल में मेगा टिकट जांच अभियान, 3938 मामलों में 21.36 लाख रुपये की वसूली

नया विचार समस्तीपुर: समस्तीपुर मंडल द्वारा बिना टिकट/उचित प्राधिकार के यात्रा पर रोकथाम के लिए लगातार विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं, ताकि यात्रियों को सही तरीके से टिकट लेकर यात्रा करने के लिए प्रेरित किया जा सके।इसी क्रम में दिनांक 21 मार्च 2025 एवं 22.03.2025 को मंडल के विभिन्न रेल खंडों पर सुबह 06:00 बजे से रात्रि 22:00 बजे तक 16 घंटे तक विशेष टिकट जांच अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान लगभग 215 टिकट जांचकर्मी, वाणिज्य विभाग के सुपरवाइजर तथा करमचारियो एवं रेलवे सुरक्षा बल (RPF) जवानों की विशेष टीमों द्वारा स्टेशनों और ट्रेनों में सघन टिकट जांच की गई।अभियान के दौरान दिनांक 21.03.2025 तथा दिनांक 22.03.2025(16.00 बजे तक) को बिना टिकट/बिना उचित प्राधिकार के कुल 3938 मामले पकड़े गए, जिनसे 21.39 लाख रुपये की राशि रेल राजस्व के रूप में प्राप्त हुई। दिनांक 22.03.2025 को किलाबंदी अभियान अभी चल रहा है जो 22 बजे तक चलेगा, अभियान के समापन पर कुल अर्जित आय में परिवर्तन संभावित है। 

मुख्य जांच स्थल:

समस्तीपुर, हसनपुर, दरभंगा, सहरसा, रक्सौल, नरकटियागंज,बापूधाम मोतिहारी, जयनगर, सीतामढ़ी आदि प्रमुख स्टेशन।इस दौरान स्टेशन के फुट ओवर ब्रिज (FOB), प्रवेश एवं निकास द्वार, प्रतीक्षालय एवं प्लेटफार्मों पर विशेष टिकट चेकिंग दस्ते तैनात किए गए, जिससे स्टेशनों के टिकट काउंटरों पर यात्रियों की भीड़ में वृद्धि देखी गई। यह दर्शाता है कि यात्री अब उचित टिकट लेकर यात्रा करने के प्रति जागरूक हो रहे हैं।

 

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top