Hot News

मेंटेनेंस कार्य को लेकर 5 घंटे बंद रहेगी बिजली आपूर्ति

नया विचार न्यूज़ सरायरंजन। विद्युत शक्ति उपकेंद्र गंगापुर एवं 11 केवी लाइन में मेंटेनेंस कार्य को लेकर रविवार, 13 सितंबर को 33 केवी गंगापुर लाइन की बिजली आपूर्ति सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक बंद रहेगी। इस दौरान विद्युत शक्ति उपकेंद्र गंगापुर से जुड़े सभी फीडरों की बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

बिजली आपूर्ति बंद रहने से फतेहपुर वाला, गंगापुर, लाटबसेपुरा, जितवारपुर कुम्हीरा, नगर पंचायत मुसरीघरारी, रुपौली बुजुर्ग, बरबट्टा एवं नौवाचक पंचायत क्षेत्र के उपभोक्ताओं को पांच घंटे तक बिजली की समस्या का सामना करना पड़ेगा।

विद्युत विभाग के अनुसार 33 केवी गंगापुर लाइन तथा 11 केवी लाइन में आवश्यक मेंटेनेंस कार्य किया जाना है। कार्य के दौरान विद्युत आपूर्ति पूरी तरह बंद रखी जाएगी, ताकि कर्मी सुरक्षित तरीके से रखरखाव का कार्य पूरा कर सकें। विभाग ने संबंधित क्षेत्र के उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे निर्धारित अवधि को ध्यान में रखते हुए आवश्यक विद्युत कार्य पहले ही निपटा लें और बिजली से संबंधित जरूरी उपकरणों की वैकल्पिक व्यवस्था कर लें।

इस संबंध में मुसरीघरारी के कनीय विद्युत अभियंता मोहम्मद रिजवान ने जानकारी देते हुए बताया कि मेंटेनेंस कार्य पूरा होने के बाद निर्धारित समय के अनुसार विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top