नया विचार सरायरंजन : प्रखंड के मध्य विद्यालय गंगापुर में शनिवार को बिहार स्थापना दिवस को लेकर शिक्षक एवं छात्र-छात्राओं ने प्रभातफेरी निकाली। यह प्रभातफेरी विद्यालय प्रांगण से निकलकर पोषक क्षेत्र के गांव व टोला का भ्रमण करते हुए लोगों को साफ सफाई, नशा मुक्त बिहार आदि को लेकर जागरूक किया।
कार्यक्रम के समापन के बाद विद्यालय में निबंध,लेखन, पेंटिंग एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सफल प्रतिभागियों को विद्यालय की ओर से पुरस्कृत किया गया। प्रभातफेरी में प्रधानाध्यापक अखिलेश ठाकुर के अलावा शिक्षक संजीत कुमार, कुमार गौरव, राजीव रंजन, संजीव कुमार झा, मीनाक्षी कुमारी आदि शिक्षक– शिक्षिकाएं शामिल हुए।