Hot News

बिहार के लाल को मिली बड़ी जिम्मेदारी, वर्ल्ड कराटे चैंपियनशिप के लिए राहुल बने भारतीय टीम के हेड कोच

World Karate Championship : पटना. बिहार के वैशाली के सोनपुर के रहने वाले राहुल आजकल चर्चा में हैं. बिहार के लाल को बड़ी जिम्मेदारी मिली है, जिससे राज्य ही नहीं पूरे हिंदुस्तान को गर्व है. कराटे कोच राहुल श्रीवास्तव को रूस में आयोजित होने वाले वर्ल्ड कराटे चैंपियनशिप के लिए हिंदुस्तानीय टीम का हेड कोच बनाया गया है. राहुल 20 वर्षों से कराटे चैंपियन हैं और कई गोल्ड मेडल जीत चुके हैं.

2005 में कराटे के क्षेत्र में कदम रखा था राहुल

हरिहर क्षेत्र सोनपुर के एक छोटे से गांव भरपुरा के रहने वाले राहुल श्रीवास्तव के पिता एक किसान हैं. राहुल श्रीवास्तव ने 2005 में कराटे के क्षेत्र में कदम रखा था. उसके बाद राहुल श्रीवास्तव ने बिहार और देश के लिए कई गोल्ड मेडल जीते और कई बार बिहार की टीम जब बाहर गई, तो उसके मुख्य कोच रहे. रूस में आयोजित होने वाले 5 अप्रैल से 8 अप्रैल वर्ल्ड कराटे चैंपियनशिप के लिए हिंदुस्तानीय टीम का मुख्य कोच राहुल श्रीवास्तव को बनाया गया है. इससे पूरे बिहार में खुशी की लहर है.

बिहार कराटे टीम के मुख्य कोच भी रह चुके हैं राहुल

राहुल श्रीवास्तव की जिंदगी काफी संघर्ष में बीती है. बिहार में कराटे के क्षेत्र में बहुत ही कम युवा जाते हैं. राहुल श्रीवास्तव अपनी मेहनत के बदौलत बिहार के लिए और देश के लिए कई कराटे चैंपियनशिप में गोल्ड और सिल्वर मेडल जीत कर लाए हैं. राहुल श्रीवास्तव कई बार बिहार कराटे टीम के मुख्य कोच भी रह चुके हैं. राहुल श्रीवास्तव ने बताया कि रूस में होने वाली कराटे चैंपियनशिप में उन्हें हिंदुस्तानीय टीम का मुख्य कोच बनाया गया है. इतनी बड़ी जिम्मेदारी मिलने के बाद वह काफी खुश हैं.

Also Read: अगले तीन माह में नक्सलमुक्त होगा बिहार, पुलिस मुख्यालय ने तैयार किया एक्शन प्लान

The post बिहार के लाल को मिली बड़ी जिम्मेदारी, वर्ल्ड कराटे चैंपियनशिप के लिए राहुल बने हिंदुस्तानीय टीम के हेड कोच appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top