Lalu Yadav – Tejashwi Yadav News: बिहार के डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने कहा कि तेजस्वी यादव को राजद अध्यक्ष लालू यादव कभी भी बिहार का मुख्यमंत्री नहीं बना पाएंगे. इसमें सबसे बड़े बाधक लालू यादव खुद हैं. उन्होंने दावा करते हुए कहा कि लालू यादव के पाप के कारण उनके परिवार के लोग नेतृत्व में कभी सम्मान नहीं प्राप्त कर पाएंगे. पटना में मीडिया से बात करते हुए डिप्टी सीएम ने कहा कि बिहारी शब्द को गाली बनाने में अगर कोई खलनायक की भूमिका निभाया है, तो वे लालू यादव हैं. उनका हर व्यवहार और उनके परिवार का हर कार्य, बिहारी को कहीं न कहीं लज्जित करता है. ऐसी मानसिकता के लोग बिहारी को गौरवान्वित और सम्मानित होने नहीं देना चाहते हैं. इससे मुक्ति की जरूरत है. यही सही समय है. डिप्टी सीएम सिन्हा ने बिहार में इफ्तार पार्टी के नाम पर हो रही नेतृत्व को लेकर कहा कि राजद के लोग सनातन संस्कृति से दूर जा चुके हैं और दूसरे धर्म के ठेकेदार बन चुके हैं. जो व्यक्ति धर्म को भी हथियार के रूप में इस्तेमाल करता है, उस पर क्या बोलना. धर्म तो सबका है. धर्म पर सबका अधिकार है. लेकिन, एक व्यक्ति धर्म के नाम पर अपनी मानसिकता को झलकाता है, तो जवाब वही देगा.
#WATCH पटना: बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा, “तेजस्वी यादव को लालू प्रसाद कभी भी मुख्यमंत्री नहीं बना पाएंगे। लालू जी के पाप के कारण उनके परिवार के लोग नेतृत्व में सम्मान प्राप्त नहीं कर पाएंगे।” pic.twitter.com/lXWTIyZeEM
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 24, 2025
इसे भी पढ़ें: बाइक मालिक को मिल गया कार के ओवर स्पीड का 2000 का चालान, लगाना पड़ रहा है चक्कर
The post तेजस्वी यादव के सीएम बनने में कौन है सबसे बड़ा विलेन? देखें डिप्टी सीएम ने किसे बताया खलनायक appeared first on Naya Vichar.