Hot News

नाबालिग लड़की को मजदूरी कराने दिल्ली ले जाने के आरोपी को मिली सजा

डीजे प्रथम कुमार पवन की अदालत ने दो नाबालिग लड़की को बहला-फुसला कर मजदूरी कराने के लिए ले जाने के आरोप में दोषी पाकर सजा सुनायी है. अदालत ने दोनों आरोपी को भादवि 370 में 10 वर्ष सश्रम कारावास की सजा एवं दस हजार रुपये जुर्माना भी लगाया है. जुर्माना नहीं भरने पर आरोपी को छह महीने की सजा अलग से काटनी होगी. वहीं अदालत ने दोनों को 363 में भी दोषी पाकर सजा सुनायी है. दोनों सजायें साथ-साथ चलाने का आदेश दिया है. सजावार आरोपी देवा उर्फ देवसागर पहाड़िया और बिल्लो पहाड़ीन ललमटिया थाना क्षेत्र के कुसुमघाटी की रहनेवाली है और दोनों पति-पत्नी है. दोनों के विरुद्ध सुंदरपहाड़ी थाना में नामजद प्राथमिकी सं 71/2016 दर्ज हुआ था. दर्ज प्राथमिकी सुंदरपहाड़ी थाना क्षेत्र की नाबालिग लड़की के पिता द्वारा दायर किया गया था. दोनों पति-पत्नी नाबालिग लड़की के पिता के घर आते-जाते थे और दोनों ने पीडिता के माता-पिता की अनुपस्थिति में उसे बहला फुसला कर मजदूरी कराने के लिए दिल्ली लेकर चले गये. खोजबीन के क्रम में जब पीड़िता के पिता को पता चला, तो मुकदमा दर्ज हुआ. पुलिस ने अनुसंधान के दौरान दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेजा और कोर्ट में चार्ज सीट दाखिल की. मामला सत्र अदालत में विचारण हेतु सत्रवाद 49/2017 में तब्दील हुआ. अदालत में विचारण के दौरान कुल छह गवाहों की गवाही हुई, जिसके आधार पर उक्त फैसला सुनाया.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post नाबालिग लड़की को मजदूरी कराने दिल्ली ले जाने के आरोपी को मिली सजा appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top