संवाददाता, पटना : सचिवालय थाने से सटे पुलिस क्वार्टर के एक फ्लैट में शनिवार की देर रात दो बदमाशों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया. बदमाशों ने सचिवालय थाने में पदस्थापित दारोगा राकेश कुमार के क्वार्टर की खिड़की को उखाड़ दिया और अंदर घुस गये. इसके बाद बदमाशों ने उनके क्वार्टर से एक टेबल फैन, कुछ बर्तन की चोरी कर ली. रविवार की सुबह जब दोनों बदमाश दुबारा चोरी करने पहुंचे, तब पुलिस ने खदेड़ कर एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया. वहीं दूसरा फरार हो गया. गिरफ्तार बदमाश सुनील कुमार यारपुर डोमखाना का रहने वाला है. पुलिस बताया कि सुनील और उसके दोस्त नशेड़ी हैं. उसके दोस्त की पहचान हो गयी और पुलिस गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. थानेदार संजीव कुमार ने एक चोर की गिरफ्तारी की पुष्टि की है.
बक्से में रखे थे प्रशासनी पिस्टल और कारतूस, बच गये
दारोगा राकेश ड्यूटी पर थे. शनिवार की रात 10 बजे जब वह ड्यूटी से लौटे, तब देखा कि उनके क्वार्टर में चोरी हो गयी है. बदमाश पंखा और बर्तन की चोरी कर ली है. उन्होंने झट से बक्सा खोला, उसमें प्रशासनी पिस्टल और कारतूस रखे हुए थे. यह देख कर उन्होंने राहत की सांस ली. उन्हें आशंका थी कि बदमाश दोबारा चोरी करने जरूर आयेंगे. सचिवालय की टीम अलर्ट थी. रविवार को जैसे ही दो बदमाश चोरी करने घुसे, पुलिस ने खदेड़ दिया. दोनों अटल पथ की तरफ भागे. इसके बाद पुलिस सुनील को खदेड़ कर पकड़ लिया. क्वार्टर में रहने वाले पुलिसकर्मियों ने कहा कि क्वार्टर चारों तरफ से खुले हुए हैं. ऐसे में अक्सर चोरी की आशंका बनी रहती है.
पटना जंक्शन पर यात्रियों का सामान चुराने वाला गिरफ्तार
पटना जंक्शन पर यात्रियों का सामान चोरी करने वाला एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. जीआरपी से मिली जानकारी के अनुसार पटना जंक्शन के टिकट काउंटर के पास एक व्यक्ति को संदिग्ध अवस्था में देखा गया. पुलिस को देखते ही उसने भागना शुरू कर दिया. तभी पटना जंक्शन के प्लेटफॉर्म पर तैनात पुलिस बल ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया. पूछताछ में उसने अपना नाम मो. अमजद बताया. उसका उम्र 24 साल है़ वह पटना सिटी के सुल्तानगंज थाने के दरगाह रोड का रहने वाला है. उसके पास से एक मोबाइल फोन और 2500 रुपये बरामद किये गये हैं. मालूृम हो कि एक पहले भी पटना जंक्शन के टिकट काउंटर के पास से एक चोर को पकड़ा गया था.
डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
The post Patna News : खिड़की उखाड़ कर दारोगा के क्वार्टर से चोरी, दोबारा चोरी करने पहुंचने पर एक चोर गिरफ्तार appeared first on Naya Vichar.

