Hot News

आज मनायी जायेगी ईद, सुरक्षा को लेकर शहर में पुख्ता इंतजाम

संवाददाता, कोलकाता

कोलकाता सहित देश के अलग-अलग हिस्सों में रविवार को ईद का चांद देखा गया. मसजिद-ए-नाखोदा मरकजी रूयत-ए-हिलाल कमेटी ने एलान किया कि रविवार को ईद-उल-फितर का चांद देखा गया. लिहाजा सोमवार को ईद मनायी जायेगी. कमेटी के संयोजक नासेर इब्राहिम ने एक बयान में यह जानकारी दी. उधर, ईद के मौके पर कोलकाता पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये हैं. दो हजार अतिरिक्त पुलिस फोर्स शहर में तैनात रहेगी. महानगर के रेड रोड के अलावा, नाखोदा मस्जिद, टीपू सुल्तान मस्जिद व अन्य जगहों पर विशेष निगरानी की व्यवस्था की जा रही है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक शहर में लगभग 17 जगहों को चिन्हित कर वहां अतिरिक्त फोर्स की तैनाती की गयी है.

आज बंद रहेंगे प्रशासनी अस्पतालों के ओपीडी

कोलकाता. ईद के अवसर पर सोमवार को राज्य के सभी मेडिकल कॉलेजों, जिला अस्पतालों व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में आउटडोर विभाग बंद रहेंगे. इमरजेंसी विभाग खुले रहेंगे. अगले दिन यानी मंगलवार से प्रशासनी अस्पतालों के ओपीडी खुलेंगे. ऐसे में ईद की छुट्टी के दौरान प्रशासनी अस्पताल में पहुंचने वाले गंभीर रूप से बीमार मरीजों का आपातकालीन विभाग में इलाज किया जायेगा. इसके मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग की ओर से सभी प्रशासनी अस्पतालों को निर्देश दिया गया है कि ईद की छुट्टी के दौरान गंभीर रूप से बीमार मरीजों के इलाज में किसी तरह की कोताही न बरती जाये. सोमवार को कोलकाता नगर निगम के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भी बंद रहेंगे.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post आज मनायी जायेगी ईद, सुरक्षा को लेकर शहर में पुख्ता इंतजाम appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top