Hot News

हाथियों ने सब्जी की फसल को खाकर और रौंदकर किया बर्बाद

सोनाहातू. सोनाहातू में जंगली हाथियों के आतंक से लोग परेशान हैं. रविवार की रात धारूडीह और चोगा गांव के किसानों की फसल को हाथियों ने मनभर खाकर और रौंदकर बर्बाद कर दिया. चोगा गांव के किसान कर्ण कोइरी, भरत कोइरी, मनोहर कोइरी के खेत में लगी लौकी और कोहड़ा की फसल को नष्ट कर दिया. वहीं, धारूडीह के प्रह्लाद महतो की लौकी, महादेव कोइरी की मिर्ची, डोमन कोइरी का कोहड़ा, मांझी कोइरी का कोहड़ा, विभिषण कोइरी का कोहड़ा, अजय कोरी, प्रकाश कोइरी और विंदा कोइरी के खेत में लगी लहलहाती फसल को खाकर बर्बाद कर दिया. हाथियों की संख्या दो बतायी जाती है. हाथी बारेंदा पहाड़ में शरण लिए हुए हैं. हाथी शाम होते ही आसपास के गांव में प्रवेश कर उत्पात मचाना शुरू कर देते हैं. घटना की सूचना मिलते ही जामुदाग पंचायत के पंसस रूपकुमार साहु ने फसल क्षति का जायजा लिया. किसानों के बीच पटाखे बांटे गये. किसानों ने वन विभाग से गांव में वाॅच टावर व सायरन यंत्र लगाने की मांग की.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post हाथियों ने सब्जी की फसल को खाकर और रौंदकर किया बर्बाद appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top