बदमाशों की तस्वीर सीसीटीवी में कैद
Jamshedpur News :
कपाली ओपी क्षेत्र के पाला मोड़ के पास केजीएन मेडिकल स्टोर में फायरिंग व लूटकांड में पुलिस को सीसीटीवी फुटेज में बदमाशों की तस्वीर मिली है. पुलिस इस मामले में आजादनगर के दो संदिग्ध युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. सूत्रों के अनुसार हमलावरों में कपाली और आजादनगर के युवक शामिल थे. तीन बाइक से छह युवक वारदात को अंजाम देने पहुंचे थे. इस मामले में मेडिकल स्टोर संचालक मो. साहिल के बयान पर कपाली ओपी में अज्ञात के खिलाफ फायरिंग व लूट का केस दर्ज किया गया है. मालूम हो कि शनिवार की रात बाइक से पहुंचे बदमाशों ने मेडिकल स्टोर संचालक मो. साहिल से बतौर रंगदारी 50 हजार रुपये की मांग की. रुपये देने से इंकार करने पर युवकों ने तीन से चार राउंड फायरिंग की. वहीं, गल्ला में रखे 45 हजार रुपये लेकर फरार हो गये. पुलिस ने घटनास्थल से दो खोखा बरामद किया है. इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल व्याप्त है.
डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
The post Jamshedpur News : कपाली : मेडिकल दुकान में फायरिंग व लूटकांड में दो संदिग्ध हिरासत में appeared first on Naya Vichar.

