Hartalika Teej 2026 Mistakes: हरतालिका तीज का व्रत हर साल भादो मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को रखा जाता है. परंपरा के अनुसार, इस दिन स्त्रीएं अखंड सौभाग्य की कामना से व्रत रखती हैं. साथ ही, व्रत के दौरान शिव-पार्वती का पूजन कर पति की लंबी उम्र और संतान के उत्तम स्वास्थ्य की कामना करती हैं. धार्मिक मान्यता है कि इस दिन विधि-विधान और शास्त्रों में बताए गए नियम के मुताबिक व्रत-पूजन करने से भगवान शिव और माता पार्वती की विशेष कृपा प्राप्त होती है.
अगर व्रत-पूजन के दौरान नियमों का उल्लंघन किया जाता है, तो शुभ फल प्राप्त नहीं होता. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, हरतालिका तीज के दिन व्रती स्त्रीओं को कुछ रंगों के वस्त्र, सामग्री इत्यादि का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए. पंडित मणिभूषण झा ने बताया कि व्रती स्त्रीओं को हरतालिका तीज के दिन साड़ी से लेकर लहठी-चूड़ी तक किन 5 गलतियों को नहीं करना चाहिए.
1. वस्त्र के दौरान किन रंगों के वस्त्रों का न करें इस्तेमाल
हरतालिका तीज के दिन व्रती स्त्रीओं को पहनने में काले या सफेद रंग के वस्त्रों का प्रयोग नहीं करना चाहिए. ऐसा इसलिए क्योंकि काला रंग नकारात्मकता का प्रतीक माना जाता है. सनातन धर्म की परंपरा में विवाहित स्त्री सफेद वस्त्र तभी धारण करती हैं, जब सुहाग खंडित हो जाता है. इसके अलावा व्रत के दौरान नीले और हरे रंग के कपड़े पहनने से भी बचा जाता है.
2. व्रत के दौरान गुस्सा क्यों नहीं करना चाहिए
व्रत के दौरान स्त्रीओं को किसी भी कीमत पर गुस्सा नहीं करना चाहिए. हरतालिका व्रत नियम के मुताबिक, इस दिन क्रोध करने से व्रत भंग होने का दोष लगता है. इसलिए व्रती स्त्रीओं को क्रोध पर नियंत्रण रखकर पूजन करना चाहिए. इस दिन पति, सास-ससुर, ननद, भौजाई पर न तो क्रोध करना चाहिए और न ही उनके प्रति मन में कोई बुरा ख्याल लाना चाहिए.
3. व्रत की रात सोना नहीं चाहिए
धर्मशास्त्र के अनुसार, व्रत के दिन व्रती स्त्री या कुंवारी कन्या को रात में सोने से बचना चाहिए. पौराणिक कथा के अनुसार, माता पार्वती ने भगवान शिव की प्राप्ति के लिए कठिन तपस्या की थी और रात में जागकर उनका भजन-कीर्तन किया था. इसलिए व्रतियों को व्रत की रात में जागकर माता पार्वती और भगवान शिव के मंत्रों का जाप करना चाहिए. इस दौरान व्रती स्त्रीएं शिव-पार्वती से जुड़ी कथा का पाठ भी कर सकती हैं. ऐसा करने से व्रत का संपूर्ण फल प्राप्त होता है.
ये भी पढ़ें: Hartalika Teej 2026: किस दिन रखा जाएगा हरतालिका तीज का व्रत? यहां से जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
4. व्रत के दिन न करें तामसिक पदार्थों का सेवन
हरतालिका तीज के दिन व्रती स्त्रीओं को तामसिक पदार्थ (लहसुन-प्याज, मांस, मछली, अंडा इत्यादि) का सेवन गलती से भी नहीं करना चाहिए. इसके अलावा, इस दिन घर में इन चीजों को बनाने से भी बचना चाहिए. धार्मिक परंपरा के अनुसार, व्रत के दिन इन चीजों का सेवन करने से व्रत भंग हो जाता है.
5. चूड़ी-लहठी से जुड़े नियम
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, हरतालिका व्रत के दिन चूड़ी-लहठी से जुड़े नियमों का खास ख्याल भी रखना जरूरी होता है. इस दिन व्रती स्त्रीओं को काले और सफेद रंग की चूड़ी-लहठी पहनने से बचना चाहिए. लहठी को सुहाग और शुभता का प्रतीक माना गया है.
The post Hartalika Teej 2026 Mistakes: साड़ी से लहठी-चूड़ी तक, हरतालिका तीज पर स्त्रीएं न करें ये 5 गलतियां appeared first on Naya Vichar.