Hot News

MI vs RCB Head to Head Record: मुंबई के सामने RCB की दीवार, क्या घर में जीत पाएगी, देखें किस टीम का है दबदबा

IPL 2025 MI vs RCB Head to Head Record: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2025) में जब भी मुंबई इंडियंस (MI) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) आमने-सामने होती हैं, तो रोमांच अपने चरम पर होता है. दो बड़ी टीमों की टक्कर में क्रिकेट फैन्स को हर बार कुछ खास देखने को मिलता है. IPL 2025 में ये दोनों टीमें 7 अप्रैल को वानखेड़े स्टेडियम में भिड़ेंगी. RCB इस सीजन में बेहतरीन लय में नजर आ रही है और 3 में से 2 मैच जीत चुकी है. वहीं दूसरी ओर मुंबई इंडियंस अब तक अपने 4 मुकाबलों में सिर्फ एक ही जीत दर्ज कर पाई है. ऐसे में MI के सामने अपने घरेलू मैदान पर जीत की पटरी पर लौटने की बड़ी चुनौती होगी. लेकिन मौजूदा फॉर्म को देखें तो ये काम आसान नहीं लग रहा.

MI vs RCB हेड टू हेड आंकड़े

IPL के इतिहास में अब तक 33 बार ये दोनों टीमें आमने-सामने आ चुकी हैं, जिनमें से MI ने 19 मुकाबले में जीत दर्ज की है, जबकि RCB ने 14 बार बाजी मारी है. दोनों टीमों के बीच सर्वाधिक और न्यूनतम स्कोर की बात करें, तो RCB ने सबसे ज्यादा 235 रनों का स्कोरबोर्ड खड़ा किया था, जबकि न्यूनतम स्कोर की बात करें, तो MI ने 111 रन बनाए हैं. पिछले 5 मुकाबलों की बात करें, तो RCB ने 3 और MI ने 2 मुकाबले में जीत दर्ज की है.

यह भी पढ़ें- ‘100 पर्सेंट मजा आ रहा’, इस बदले हुए नियम से प्रसन्न हैं सिराज, कहा: मैंने स्टंप्स पर…

यह भी पढ़ें- सिराज ने ढहाई SRH की पारी, कातिलाना गेंदबाजी से बुमराह और जहीर खान की लिस्ट में हुए शुमार

MI vs RCB टीम का स्क्वॉड

मुंबई इंडियंस (MI)– हार्दिक पांड्या (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह, तिलक वर्मा, ट्रेंट बोल्ट, नमन धीर, रॉबिन मिंज, कर्ण शर्मा, रयान रिकेल्टन, दीपक चाहर, मुजीब उर रहमान, विल जैक्स, अश्विनी कुमार, मिचेल सेंटनर, रीस टॉप्ली, कृष्णन श्रीजीत, राज अंगद बावा, सत्यनारायण राजू, बेवॉन जैकब्स, अर्जुन तेंदुलकर, लिजाद विलियम्स, विग्नेश पुथुर.

रॉयल चैंलेंजर्स बंगलुरु (RCB)– रजत पाटीदार (कप्तान), विराट कोहली, लियाम लिविंगस्टोन, फिल साल्ट, जितेश शर्मा, जोश हेजलवुड, रसिख डार, सुयश शर्मा, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, स्वप्निल सिंह, टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, नुवान तुषारा, मनोज भांडागे, जैकब बेथेल, देवदत्त पडिक्कल, स्वास्तिक चिकारा, लुंगी एनगिडी, अभिनंदन सिंह, मोहित राठी.

यह भी पढ़ें- शुभमन गिल नहीं हार्दिक पांड्या को हिंदुस्तान का अगला व्हाइट बॉल कप्तान होना चाहिए: कपिल देव, गिनाईं वजहें

The post MI vs RCB Head to Head Record: मुंबई के सामने RCB की दीवार, क्या घर में जीत पाएगी, देखें किस टीम का है दबदबा appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top