Health Centres: भागलपुर. बिहार में स्वास्थ्य सेवा को मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है. बिहार के जिलों में अस्पतालों का जाल बिछाया जा रहा है. गांव के लोगों को अब शहर जाने की मजबूरी नहीं रहेगी, उन्हें प्रखंड स्तर पर ही स्वास्थ्य की बेहतर सुविधा उपलब्ध करायी जा रही है. प्रशासन ने जिले के पांच प्रखंडों में 22 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का निर्माण करने का फैसला किया है. स्वास्थ्य विभाग प्रत्येक प्रखंड अस्पताल में बेहतर इलाज की सुविधा उपलब्ध कराने का प्रयास कर रहा है. ताकि गांव में रहने वाले लोगों को मामूली रोग का इलाज कराने लिए शहर नहीं आना पड़े. उन्हें वहीं बेहतर चिकित्सा सुविधा, जांच व दवा उपलब्ध हो जाए. प्रखंडों में बेहतर इलाज की सुविधा मिलने से शहरी अस्पतालों का लोड घटेगा.
हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का होगा अपना भवन
राज्य स्वास्थ्य समिति के निर्देश के बाद बिहार प्रशासन की एजेंसी बीएमएसआइसीएल जल्द निर्माण कार्य शुरू करने जा रही है. जहां-जहां जमीन की समस्या थी उसका भी समाधान कर दिया गया है. स्वास्थ्य विभाग प्रत्येक प्रखंड अस्पताल में बेहतर इलाज की सुविधा उपलब्ध कराने का प्रयास कर रहा है. राज्य स्वास्थ्य समिति एवं बीएमएसआइसीएल ने उन प्रखंडों की सूची जारी कर दी है जहां सेंटर का निर्माण होना है. ऐसे में संभावना है सभी जगह जल्द ही निर्माण कार्य आरंभ कर दिया जाए. इस सेंटर में जांच घर, ओपीडी, टीकाकरण सेंटर समेत अन्य सुविधा के लिए अलग से व्यवस्था होगी.
इन प्रखंडों में बनेंगे सेंटर
भागलपुर जिले के नाथनगर के कोला जगदीशपुर, मनोहरपुर, शाहपुर, अमडर, सुल्तानपुर भिट्टी, इब्राहिमपुर, बिहपुर के मीराचक मिल्की, लत्तीपुर, गौरीपुर, खैरपुर, सिंहकुंड, जयपुर चोहर में भवन बनाए जाएंगे. कहलगांव के कासिल, तरचा, बारोहिया, प्रस्सतडीह व छोटी नाकी, सुल्तानगंज में वकचापुर, हाटियोक, नारायणपुर तरीथा और दौलतपुर में भी भवन निर्माण आरंभ होगा. पीरपैती के फौजदारी में एक सेंटर का निर्माण होगा. हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर को अपना भवन हो, इसका प्रयास तीन साल से चल रहा था. प्रत्येक प्रखंड में इस सेंटर के लिए भवन का निर्माण होना है. एक सेंटर निर्माण पर 55 लाख रुपये खर्च होंगे. इस राशि की अनुमति भी विभाग से मिल चुकी है.
Also Read: Bihar Land Survey: प्रशासनी कार्यालय से गायब हो रहा खतियान , बंदोबस्ती कैसे दिखाएं रैयत
The post भागलपुर में बिछेगा अस्पतालों का जाल, पांच प्रखंडों में खुलेंगे 22 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर appeared first on Naya Vichar.