नया विचार समस्तीपुर- समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के माथी दक्षिणी पंचायत के सिरसिया गांव से चार शिशु एक साथ लापता , नौवीं कक्षा में एडमिशन के लिए घर से निकले थे चारों शिशु ।तीन दिन बाद भी नहीं लौटे तो परिजनों ने थाने में दिया गुमसुदगी का आवेदन । चारों बच्चों की पहचान विभूतिपुर थाना क्षेत्र के सिरसिया गांव वार्ड चार में रहनेवाले के रूप में हुई है । पहला नैतिक राज उम्र 14 वर्ष ब्रह्मदेव राव के पुत्र हैं । दूसरा सचिन कुमार उम्र 14 वर्ष संजय दास के पुत्र हैं । तीसरा मुकेश कुमार उम्र 13 वर्ष सुरेश यादव के पुत्र हैं और चौथा शिवम कुमार उम्र 15 वर्ष कमलेश दास के इकलौते पुत्र बताए जा रहे हैं । यह चारों छात्र मध्य विद्यालय सिरसी मैं आठवीं तक पढ़ाई किए हैं ।आगे की पढ़ाई के लिए लड्डू लाल हाई स्कूल सिरसी विभूतिपुर में एडमिशन के लिए तीन अप्रैल 2025 को घर से कहकर निकले थे । लेकिन चारो छात्र घर लौटकर नहीं आए ।चारो छात्र के परिजनों ने विभूतिपुर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है । वहीं पुलिस गांव में पहुंचकर छात्रों के परिजनो और गांव के लोगों से पूछताछ कर रही है । लापता छात्र नैतिक राज के पिता ब्रह्मदेव रावत का बताना है कि 3 अप्रैल के शाम से ही सभी रिश्तेदारों में ढूंढा गया लेकिन किसी रिश्तेदार के यंहा नही मिला । मुझे डर है कि मानव तस्कर गिरोह चारों छात्रों को पकड़ कर ले गई है । लापता छात्र शिवम कुमार के दादाजी महेंद्र दास बताते हैं कि मेरा पुत्र कमलेश दास जो पंजाब में रहकर किसी फैक्ट्री में मजदूरी का काम करता है ।उसका इकलौता पुत्र है शिवम वह घर से लड्डू लाल हाई स्कूल सिरसी विभूतिपुर में 9 वी में एडमिशन के लिए निकला था । लेकिन नहीं लौटा है पूरे रिश्तेदारों में खोजबीन की है उसके बाद थाने में आवेदन दिया है ।
पुलिस के अनुसार थाने में दर्ज शिकायत में परिवारों ने बताया कि 3 अप्रैल को उनके शिशु नवमी कक्षा में लड्डू लाल हाई स्कूल सिरसी बिभूतिपुर में एडमिशन के लिए निकले थे लेकिन लौट कर अभी तक नहीं पहुंचा है । इस संबंध में बिभूतिपुर थाना प्रभारी आनंद कश्यप का बताना है कि परिवार वालों ने 5 अप्रैल को गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखाई थी उसके बाद से ही पुलिस छानवीन में जुट गई थी । आज 6 अप्रैल को सिरसी गांव गया था बच्चों के परिजन और गांव वालों से पूछताछ की गई है जिले के अन्य थानों में भी चारों शिशु की फोटो के साथ भेज दिया गया है ।


