Hot News

अखाड़े में कलाकारों ने दर्शनार्थियों को किया मंत्रमुग्ध

चंदवा. रामनवमी के मौके पर रविवार की देर शाम जिला परिषद बस स्टैंड परिसर में युवा हिंदुस्तान संस्था की पहल पर अखाड़ा का आयोजन किया गया. इसमें स्थानीय के अलावा प्रयागराज व कोलकाता से आये कलाकारों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया. अखाड़े में बेहतर प्रदर्शन करनेवाले कलाकारों के अलावा झांकियों को भी संस्था की ओर से पुरस्कृत किया गया. बतौर मुख्य अतिथि राजकुमार पाठक ने कहा कि शास्त्र के साथ ही शस्त्र का ज्ञान भी जरूरी है. सुरेंद्र वैद्य ने कहा कि हमारी संस्कृति को बनाये रखने के लिए ऐसे कार्यक्रम जरूरी है. इससे नयी पीढ़ी को भी हमारी परंपरा का ज्ञान होगा. राजकुमार साहू ने कहा कि ऐसे आयोजन से निश्चित ही आनेवाले दिनों में चंदवा की रामनवमी भी याद की जायेगी. अखाड़ा में छोटे-छोटे बच्चों से लेकर बड़ों ने भी लाठी, तलवारबाजी, आग का गोला, ट्यूबलाइट शो जैसे हैरतअंगेज करतब दिखाये. प्रयागराज व कोलकाता से आये कलाकारों का शिव तांडव, मां काली रूप व राधा-कृष्ण प्रसंग ने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया. महावीर मंडल हरैया व श्रीराम मंदिर कंचन नगरी को आकर्षक झांकी के लिए पुरस्कृत किया गया. वहीं बाइक शोभायात्रा व अखाड़ा में मंचन करनेवालों को भी पुरस्कृत किया गया. संचालन मनीष गुप्ता कर रहे थे. धन्यवाद ज्ञापन विनय कुमार रिक्की ने किया. कार्यक्रम को सफल बनाने में आर्दश रविराज, अंकित कुमार, आनंद वर्मा, अरविंद सिंह, अक्षय यादव, बिनीत, रंजन सिंह, जेपी मोदी, सौरभ साहू, कुणाल खत्री, आशीष गुप्ता, रवि पांडुरंगा, उदय, हर्ष कुमार, गोलू, रूपेश सर टशन, अमृत व कृष्णा समेत अन्य युवाओं का सराहनीय योगदान रहा. मौके पर बड़ी संख्या में स्त्री-पुरूष व शिशु मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post अखाड़े में कलाकारों ने दर्शनार्थियों को किया मंत्रमुग्ध appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top