Hot News

22 मैचों के बाद धुरंधरों का हाल, पॉइंट्स टेबल में टॉप पर दिल्ली तो CSK, MI, SRH बेहाल

IPL 2025 Points Table: लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने मंगलवार (8 अप्रैल) को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के एक रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को 4 रन से हरा दिया. इसी दिन स्पोर्ट्से गए दूसरे मुकाबले में पंजाब किंग्स (PBKS) ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को 18 रन से मात दी. इन मुकाबलों के बाद अंक तालिका में KKR और LSG की पोजिशन आपस में बदल गई है, हालांकि PBKS और CSK की रैंकिंग जस की तस बनी हुई है. आईपीएल 2025 में मंगलवार को दो रोमांचक मुकाबलों के बाद पॉइंट्स टेबल में बड़ा बदलाव देखने को मिला है.

दिल्ली टॉप पर मजबूती से टिकी

पॉइंट्स टेबल में दिल्ली कैपिटल्स फिलहाल तीन मैचों में तीन जीत के साथ 6 अंकों और +1.257 के शानदार नेट रन रेट के साथ शीर्ष पर बनी हुई है. गुजरात टाइटन्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने भी 3-3 मैच जीते हैं, लेकिन उनके हिस्से 1 हार भी आई है, इसलिए छह-छह अंकों के साथ क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं. गुजरात का नेट रन रेट +1.031 है, जबकि आरसीबी का +1.015 है.

पंजाब अपनी पोजीशन पर कायम, लखनऊ को बढ़त

वहीं मंगलवार को PBKS ने अपनी तीसरी जीत दर्ज की. पंजाब किंग्स ने चार मैचों में तीन जीत के साथ +0.289 के NRR के दम पर चौथा स्थान बरकरार रखा है. वहीं लखनऊ की टीम भी जीत के साथ ऊपर चढ़ चुकी है. पांच मैचों में तीन जीत के साथ +0.078 के नेट रन रेट पर अब पांचवें नंबर पर पहुंच गई है.

केकेआर फिसली, राजस्थान अपने स्थान पर टिका

कोलकाता नाइट राइडर्स को लखनऊ से हारने के बाद झटका लगा है और टीम पॉइंट्स टेबल में छठे पायदान पर खिसक गई है. वह -0.056 रनरेट के साथ इस पोजीशन पर है. राजस्थान रॉयल्स का हाल भी बेहाल है. 4 मैचों में दो जीत और दो हार के साथ उसका नेट रनरेट -0.185 है, जबिक वह पॉइंट्स टेबल में सातवें स्थान पर है.

एमआई, सीएसके और एसआरएच सबसे नीचे

मुंबई इंडियंस 5 मैचों में 4 हार के साथ आठवें स्थान पर हैं. लगातार चार हार झेल चुकी चेन्नई सुपर किंग्स अब भी नौवें पायदान पर है.उसका नेट रन रेट और भी गिर गया है, केवल 2 अंक और -0.889 रनरेट के साथ अब उसका ऊपर आना बड़ा मुश्किल लग रहा है. जबकि सबसे नीचे सनराइजर्स हैदराबाद की टीम है, जिसका नेट रन रेट -1.629 है और केवल एक जीत के साथ वो दसवें स्थान पर है.

IPL 2025 Points Table: आईपीएल 2025 पॉइंट्स टेबल

रैंक टीम मैच जीत हार NRR अंक
1 दिल्ली कैपिटल्स 3 3 0 +1.257 6
2 गुजरात टाइटन्स 4 3 1 +1.031 6
3 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 4 3 1 +1.015 6
4 पंजाब किंग्स 4 3 1 +0.289 6
5 लखनऊ सुपर जायंट्स 5 3 2 +0.078 6
6 कोलकाता नाइट राइडर्स 5 2 3 -0.056 4
7 राजस्थान रॉयल्स 4 2 2 -0.185 4
8 मुंबई इंडियंस 5 1 4 -0.010 2
9 चेन्नई सुपर किंग्स 5 1 4 -0.889 2
10 सनराइजर्स हैदराबाद 5 1 4 -1.629 2
आईपीएल 2025 अंक तालिका PBKS vs CSK मुकाबले के बाद

अद्भुत अश्विन ने रचा कीर्तिमान, बना दिया आईपीएल इतिहास का नया रिकॉर्ड, हासिल की ये बड़ी उपलब्धि

श्रेयस अय्यर की हुंकार; ‘यही माइंडसेट…’, प्रियांश आर्या का हवाला और सभी टीमों को चेतावनी

अब मैक्सवेल पर लगा लाखों का जुर्माना, CSK vs PBKS मैच में इस गलती का मिली सजा

The post 22 मैचों के बाद धुरंधरों का हाल, पॉइंट्स टेबल में टॉप पर दिल्ली तो CSK, MI, SRH बेहाल appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top