Hot News

Video: दरभंगा-मधुबनी में तेज बारिश और वज्रपात, लखीसराय में ओले भी गिरे, बिहार का मौसम बदला

Bihar Weather Today: बिहार का मौसम करवट ले चुका है. मौसम विभाग का पूर्वानुमान सही साबित हुआ है. बुधवार को बिहार के कई जिलों में मौसम बदला है. दरभंगा और लखीसराय समेत कई जिलों में सुबह से आसमान में काले बादलों ने बसेरा बनाया और झमाझम बारिश हुई है.

दरभंगा का मौसम बदला, मधुबनी में भी बारिश

दरभंगा में बुधवार की सुबह मौसम का मिजाज बदला. अचानक तेज बारिश शुरू हो गयी. साथ ही तेज हवा के झोंके शुरू हुए. बीते कुछ दिनों से दरभंगा का तापमान 40 डिग्री के करीब पहुंचा हुआ था. बुधवार को मौसम ने करवट ली तो लोगों को गर्मी से राहत मिली. मधुबनी में भी मौसम ने करवट ली है. वज्रपात से तीन लोगों की मौत की समाचार सामने आ रही है.

लखीसराय में बारिश शुरू

लखीसराय में भी मौसम ने करवट ली. बुधवार की सुबह काले बादल आसमान में घुमड़ने लगे. अचानक झमाझम बारिश शुरू हो गयी. लोग अपने-अपने घरों में कैद दिखे. हालांकि गर्मी से राहत मिली है.

बिहार में गिरे ओले, तेज हवा के साथ बारिश ने दी दस्तक

मौसम विभाग ने बिहार में ओला गिरने के आसार जताए थे. कई जिलों में बारिश मेघ गर्जन, वज्रपात के साथ ही तेज हवा चलने की संभावना को देखते हुए चेतावनी जारी की गयी थी. बुधवार को मौसम ने करवट लिया और लखीसराय में ओले भी गिरे.

The post Video: दरभंगा-मधुबनी में तेज बारिश और वज्रपात, लखीसराय में ओले भी गिरे, बिहार का मौसम बदला appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top