Hot News

Swapna Shastra: हनुमान जयंती से पहले सपने में दिख रहे हनुमान जी, तो समझिए बदलने वाली है किस्मत

Swapna Shastra: सपनों की दुनिया बड़ी ही अलग होती है. माना जाता है कि सपनों में दिखाई देने वाली चीजें आपके आने वाले भविष्य के बारे में संकेत देता है. स्वप्न शास्त्र में सपनों के अर्थ में बताया गया है. अक्सर दिनभर में जिस चीज के बारे में हम सोचते हैं उसी के सपने कई बार आते हैं. कभी-कभी हमें भगवान से जुड़े सपने भी आते हैं. इन सपनों का कोई न कोई मतलब जरूर होता है. ऐसा ही एक सपना है भगवान हनुमान का. इस आर्टिकल के जरिए जानते हैं अगर आपको हनुमान जयंती के पहले सपने में हनुमान जी दिख रहे तो इसका क्या अर्थ होता है. 

इस रूप को देखने का अर्थ 

अगर आपको सपने में पंचमुखी हनुमान जी का रूप दिखाई देता है तो ये बहुत ही शुभ संकेत है. सपने में इस रूप को देखने का ये संकेत है कि जल्दी ही आपकी सारी मनोकामना पूरी हो जाएंगी. सपने में इस रूप को देखने से आपकी सारी परेशानी दूर होने का भी संकेत है. 

यह भी पढ़ें- Swapna Shastra: सच साबित होते हैं ये 3 सपने, मिलती है मनचाही मुराद

सपने में हनुमान जी की मूर्ति देखना 

सपने में अगर आपको हनुमान जी की प्रतिमा दिखाई देती है ये सपना इशारा करता है सफलता की तरफ. अगर आप किसी चीज को लेकर मेहनत कर रहे हैं तो आपको उस कार्य में सफलता जरूर मिलेगी. 

बाल रूप को देखना 

सपने में हनुमान जी का बाल रूप देखना शुभ समय की ओर इशारा करता है. ये सपना किसी नई चीज को सीखने का भी संकेत है. बाल रूप का दर्शन नौकरी में उन्नति की तरफ भी इशारा करता है. 

पूजा करते हुए देखना 

अगर आप सपने में हनुमान जी की पूजा करते हुए देखते हैं तो ये आने वाले समय में आपके सफल होने की ओर इशारा करता है. 

हनुमान जी को क्रोध में देखना 

सपने में हनुमान जी को क्रोधित देखना इस बात की ओर संकेत करता है कि आपसे कोई गलती हो गई है. अपनी गलती जरूर सुधार लें और भविष्य को लेकर सतर्क हो जाएं.

यह भी पढ़ें: Swapna Shastra: ये चीजें अगर दिखाई दे तो समझ जाएं भगवान की है विशेष कृपा, दूर होगी पैसे की परेशानी

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. नया विचार किसी भी तरह से इनकी पुष्टि नहीं करता है.

The post Swapna Shastra: हनुमान जयंती से पहले सपने में दिख रहे हनुमान जी, तो समझिए बदलने वाली है किस्मत appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top