BPSC 70th Mains Admit Card 2025 in Hindi: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 70वीं संयुक्त प्रतियोगी मुख्य परीक्षा 2025 को लेकर जरूरी सूचना जारी की है. यह परीक्षा 25, 26, 28, 29 और 30 अप्रैल 2025 को अलग-अलग परीक्षा केंद्रों पर होगी. इससे जुड़ी आधिकारिक सूचना आप BPSC की वेबसाइट bpsc.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं.
एकीकृत 70वीं संयुक्त मुख्य (लिखित) प्रतियोगिता परीक्षा में दिनांक-25.04.2025, 26.04.2025, 28.04.2025, 29.04.2025 एवं 30.04.2025 को सम्मिलित होने वाले सभी अभ्यर्थियों को सूचित किया जाता है कि वे दिनांक-12.04.2025 से अपना e-Admit Card बिहार लोक सेवा आयोग के वेबसाइट… pic.twitter.com/UE4I5Ef1Pj
— Bihar Public Service Commission (@BPSCOffice) April 9, 2025
अप्रैल में इस दिन आएगा एडमिट कार्ड (BPSC 70th Mains Admit Card 2025)
परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड 12 अप्रैल 2025 को जारी किए जाएंगे. सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे ताजा जानकारी के लिए समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें.
यह भी पढ़ें- Bihar Sarkari Naukri 2025: बिहार में इन प्रशासनी नौकरियों पर आवदेन की तारीख नजदीक, जल्द करें आवेदन
BPSC 70वीं CCE 2025 मेन्स एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?
BPSC 70th Mains Admit Card 2025 डाउनलोड करने के स्टेप्स इस प्रकार हैं-
- कैंडिडेट्स सबसे पहले BPSC की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.gov.in पर जाएं
- ‘BPSC 70वीं CCE 2025 मेन्स एडमिट कार्ड’ के लिंक पर जाएं
- यह आपको लॉगिन पेज पर रीडायरेक्ट करेगा
- अब, लॉगिन पर अपने क्रेडेंशियल जैसे आवेदन संख्या, जन्म तिथि और अन्य विवरण दर्ज करें
- BPSC 70वीं CCE 2025 मेन्स एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा
- BPSC 70वीं CCE 2025 मेन्स एडमिट कार्ड को भविष्य के संदर्भ के लिए डाउनलोड करें और सेव करें.
BPSC 70वीं CCE 2025 मेन्स एग्जाम पैटर्न (BPSC Exam Pattern)
BPSC 70th Mains Admit Card 2025 जारी होने के बाद कैंडिडेट्स को परीक्षा में शामिल होने से पहले एग्जाम पैटर्न समझना होगा. इसलिए आपको बता दें कि इस पेपर में 5 पेपर शामिल हैं, जिनमें सामान्य हिंदी (अर्हता), सामान्य अध्ययन पेपर 1, सामान्य अध्ययन पेपर 2, निबंध और एक वैकल्पिक विषय शामिल हैं. परीक्षा कुल 1100 अंकों की होगी. परीक्षा तीन घंटे तक चलेगी. वैकल्पिक पेपर क्वालीफाइंग प्रकृति का होगा और 100 अंकों का होगा. वैकल्पिक पेपर में बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे.
यह भी पढ़ें- CBSE Exam 2025: सीबीएसई ने इन स्टूडेंट्स के लिए जारी की 10वीं-12वीं की नई डेटशीट, देख लें परीक्षाओं की तारीख
The post BPSC 70th Mains Admit Card 2025: बीपीएससी 70वीं CCE 2025 मेन्स एडमिट कार्ड इस दिन होंगे जारी, देखें लेटेस्ट अपडेट appeared first on Naya Vichar.

