Hot News

SEBA Assam HSLC Result 2025: असम 10वीं का रिजल्ट कल, यहां सबसे पहले करें चेक

SEBA Assam HSLC Result 2025 in Hindi: ​माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, असम (SEBA) ने कक्षा 10 की हाई स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट (HSLC) परीक्षा का रिजल्ट 10 अप्रैल को घोषित करेगा. परीक्षा में शामिल छात्र अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइटों sebaonline.org और resultsassam.nic.in पर देख सकते हैं. रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करनी होगी.

SEBA Assam HSLC Result 2025: कैसे देखें?

SEBA Assam HSLC Result 2025 देखने के लिए स्टेप्स इस प्रकार है-

  • कैंडिडेट्स सबसे पहले SEBA की आधिकारिक वेबसाइट sebaonline.org या resultsassam.nic.in पर जाएं।
  • “HSLC परिणाम 2025” लिंक पर क्लिक करें
  • अपना रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें
  • “सबमिट” बटन पर क्लिक करें
  • आपका परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा, जिसे आप डाउनलोड या प्रिंट कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें- MP School Holiday: मध्यप्रदेश के स्कूलों में भर-भरकर छुट्टियां, गर्मी की छुट्टी का ऐलान, देखें हाॅलिडे लिस्ट

इन डेट्स पर हुई थीं परीक्षाएं (SEBA Assam HSLC Result 2025)

इस वर्ष HSLC परीक्षाएं 15 फरवरी से 3 मार्च 2025 तक आयोजित की गई थीं. परीक्षा पास करने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय और कुल मिलाकर कम से कम 30 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे. अधिक जानकारी और अपडेट के लिए, कृपया SEBA की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं. आपको बता दें कि इस बार रिजल्ट 10 अप्रैल को जारी किया जा रहा है, हालांकि बीते वर्ष यानि 2024 में 20 अप्रैल को रिजल्ट जारी किया गया था.

SEBA Assam HSLC Result 2025 देखने के लिए वेबसाइट

  • sebaonline.org
  • resultsassam.nic.in
  • sebaresults.sebaonline.org

SEBA असम HSLC परिणाम 2025: स्कोरकार्ड पर ये देखें

  • उम्मीदवार का नाम
  • रोल नंबर
  • परीक्षा का नाम
  • विषय
  • अंक
  • कुल अंक
  • योग्यता की स्थिति.

यह भी पढ़ें- BPSC 70th Mains Admit Card 2025: बीपीएससी 70वीं CCE 2025 मेन्स एडमिट कार्ड इस दिन होंगे जारी, देखें लेटेस्ट अपडेट

The post SEBA Assam HSLC Result 2025: असम 10वीं का रिजल्ट कल, यहां सबसे पहले करें चेक appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top