Hot News

Randeep Hooda Jaat Fees: जाट में विलेन बनकर रणदीप ने कमाए करोड़ों, रकम जानकर उड़ जाएंगे होश

Randeep Hooda Jaat Fees: हाईवे और सरबजीत जैसी मूवीज में अपने दमदार एक्टिंग के लिए पॉपुलर रणदीप अब एक्शन फिल्म्स में अपनी किस्मत आजमा रहे है. गोपीचंद मलिनेनी की ओर से निर्देशित मूवी में रणदीप एक विलेन के रोल में नजर आने वाले है. फैंस एक्टर को नए रूप में देखने के लिए काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं. मूवी बस कुछ ही घंटों में सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है. आइये जानते हैं अपने रोल के लिए रणदीप ने फीस के तौर पर कितने रुपये लिए हैं.

जाट के लिए रणदीप ने चार्ज किए इतने रुपये

सनी देओल के अगेंस्ट नजर आने वाले रणदीप हुड्डा ने फिल्म के लिए अच्छी खासी फीस चार्ज की है. टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के अनुसार रणतुंगा का किरदार निभाने के लिए उन्होंने 5-7 करोड़ रूपए बटोरे है. वहीं मुख्य भूमिका निभाने वाले सनी ने फिल्म के लिए 50 करोड़ की मोटी रकम चार्ज की है.

कितनी है रणदीप हुड्डा की नेटवर्थ

एक फिल्म के 4-5 करोड़ रूपए चार्ज करने वाले रणदीप की नेट वर्थ लगभग 80 करोड़ रूपए के करीब है. एक्टर ब्रांड एंडोर्समेंट से महीने के 50 लाख रुपए कमाते हैं. उनके पास मर्सिडीज बेंज GL 350 CDI, वोल्वो V90, महिंद्रा विंटेज विली जीप 4×4 और महिंद्रा बोलेरो जैसी महंगी और विंटेज गाड़िया भी है. साथ ही मुंबई के पॉर्श इलाके वर्सोवा में 10 करोड़ का बंगला है.

रणदीप ने सनी देओल संग काम करने पर तोड़ी चुप्पी

रणदीप हुड्डा ने न्यूज18 राइजिंग हिंदुस्तान समिट 2025 में फिल्म जाट में सनी पाजी संग काम करने पर बात की थी. उन्होंने कहा, “सनी देओल के साथ काम करके बहुत मजा आया. वह बहुत अच्छे से बात करते हैं. वो ढाई किलो का हाथ सिर्फ स्क्रीन पर दिखता है, रियल में वह एक सरल इंसान है. उन्होंने मुझसे कहा कि कैसे गदर 1 ने उनकी दुकान बंद कर दी और गदर 2 ने फिर चला दी. मैं सोच भी नहीं सकता कि उन पर क्या गुजरी होगी. जब सनी को डायरेक्टर एक्शन कहते हैं, तो हम सब डर जाते हैं कि अब कुछ धमाका होने वाला है.”

यह भी पढ़ें- Jaat Review: सनी देओल की जाट फ्लॉप हुई या हिट, मिले इतने स्टार्स, थियेटर जाने से पहले पढ़ें रिव्यू

यह भी पढ़ें- Jaat Box Office Collection Day 1: ओपनिंग डे पर जाट का क्या गदर 2 जैसा चलेगा जादू, पहले दिन करेगी इतनी कमाई

The post Randeep Hooda Jaat Fees: जाट में विलेन बनकर रणदीप ने कमाए करोड़ों, रकम जानकर उड़ जाएंगे होश appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top