Hot News

रसोई गैस एवं पेट्रोल-डीजल की कीमतों में वृद्धि से आम जनता हलकान : माले

पूर्णिया. भाकपा-माले के जिला कमेटी सदस्य इस्लाम उद्दीन ने कहा कि घरेलू गैस सिलेंडर और पेट्रोल-डीजल की कीमतों मे भारी वृद्धि से आम जनता पर महंगाई का बोझ बढा है जिससे आमलोग हलकान हैं. उन्होने इसकी कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि केन्द्र प्रशासन ने सामान्य और सब्सिडी वाले दोनो श्रेणियों के गैस सिलेंडर की कीमत मे 50 रूपये की बढोतरी की है. इसके अलावे प्रशासन ने पेट्रोल और डीजल पर विशेष उत्पाद शुल्क मे बढ़ोतरी की है. गैस और पेट्रोल डीजल के कीमतों मे की गयी वृद्धि से मंहगाई के कारण आम लोगो के जीवन पर और भी बुरा असर पड़ेगा जबकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल और गैस की कीमतो मे लगातार गिरावट आयी है. यह प्रशासन वक्फ संसोधन बिल लाकर आम जनता को हिन्दू-मुस्लिम मे उलझा कर चुपके से गैस और तेल का दाम बढ़ा कर महंगाई थोप रही है जो सरासर बेईमानी है.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post रसोई गैस एवं पेट्रोल-डीजल की कीमतों में वृद्धि से आम जनता हलकान : माले appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top