Hot News

Indian Railways News: चक्रधरपुर मंडल में रेलवे का मेगा ब्लॉक, 4 ट्रेनें रद्द

Indian Railways News: चक्रधरपुर मंडल में विकास कार्यों के लिए मेगा ब्लॉक लिया जाने वाला है. इसकी वजह से रांची रेल मंडल से चलने वाली कई ट्रेनें प्रभावित रहेंगी. दक्षिण पूर्व रेलवे की मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (सीपीआरओ) ने यह जानकारी दी है. इसकी वजह से 4 ट्रेनें अलग-अलग तारीख पर रद्द रहेंगी. एक ट्रेन के मार्ग में परिवर्तन किया गया है, तो एक अन्य ट्रेन के प्रस्थान समय में बदलाव कर दिया गया है.

ये ट्रेनें रहेंगी रद्द | Trains Cancelled

  • ट्रेन संख्या 58023/58024 टाटानगर – बरकाकाना – टाटानगर पैसेंजर (वाया – मूरी) 10/04/2025, 17/04/2025, 24/04/2025 और 01/05/2025 को रद्द रहेगी.
  • ट्रेन संख्या 18601/18602 टाटानगर – हटिया – टाटानगर एक्सप्रेस 10/04/2025, 17/04/2025, 24/04/2025 और 01/05/2025 को रद्द रहेगी.
  • ट्रेन संख्या 68036 हटिया – टाटानगर मेमू 10/04/2025, 13/04/2025, 17/04/2025, 20/04/2025, 24/04/2025, 27/04/2025 और 01/05/2025 को रद्द रहेगी.
  • ट्रेन संख्या 68035 टाटानगर – हटिया मेमू 11/04/2025, 14/04/2025, 18/04/2025, 21/04/2025, 25/04/2025, 28/04/2025 और 02/05/2025 को रद्द रहेगी.

ट्रेन के मार्ग में परिवर्तन | Train Route Change

ट्रेन संख्या 22892/22891 रांची – हावड़ा – रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस 10/04/2025, 17/04/2025, 24/04/2025 और 01/05/2025 को अपने निर्धारित मार्ग कोटशिला – पुरुलिया – टाटानागर – खड़गपुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग कोटशिला – राजाबेड़ा – चंद्रपुरा – भोजूडीह – आद्रा – मेदिनीपुर – खड़गपुर होकर चलेगी.

झारखंड की ताजा समाचारें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेन के प्रस्थान समय में परिवर्तन | Train Rescheduled

ट्रेन संख्या 18101 टाटानगर – जम्मू तवी एक्सप्रेस (वाया – मूरी) 13/04/2025, 20/04/2025 एवं 27/04/2025 को अपने निर्धारित प्रस्थान समय के स्थान पर 3 घंटे विलंब से टाटानगर स्टेशन से प्रस्थान करेगी.

इसे भी पढ़ें

9 अप्रैल को आपको कितने में मिलेगा 14 किलो का एलपीजी सिलेंडर, यहां देखें रेट

1600 प्रति टन गुंडा टैक्स नहीं चलेगा, धनबाद में सांसद हाय-हाय के लगे नारे

हेमंत सोरेन ने सभी उपायुक्तों के साथ की बैठक, मंईयां सम्मान योजना पर दिया ये निर्देश

The post Indian Railways News: चक्रधरपुर मंडल में रेलवे का मेगा ब्लॉक, 4 ट्रेनें रद्द appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top