Jharkhand Naxal: चाईबासा (पश्चिमी सिंहभूम)-झारखंड पुलिस को नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के खिलाफ लगातार सफलता मिल रही है. इसी क्रम में बुधवार को पश्चिमी सिंहभूम जिले के जराईकेला थाना क्षेत्र के वनग्राम बाबुडेरा के समीप जंगल में सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा बलों को दो आईईडी बम मिले हैं. सुरक्षा की दृष्टि से दोनों आईईडी बमों को जंगल में ही नष्ट कर दिया गया. पुलिस ने पिछले दिनों नक्सली बंकर ध्वस्त कर दिया था और कई आईईडी बम बरामद किए थे.
The post झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम से दो IED बम बरामद, भाकपा माओवादी की साजिश नाकाम appeared first on Naya Vichar.

