Hot News

JNVST Answer Key: नवोदय विद्यालय कक्षा 6 के एंट्रेंस एग्जाम की आंसर-की जारी, देखें कटऑफ मार्क्स

JNVST Answer Key in Hindi: नवोदय विद्यालय समिति (NVS) ने 9 अप्रैल को कक्षा 6 की जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा (JNVST 2025) की आंसर-की जारी कर दी है. इसके साथ ही कटऑफ अंक भी घोषित किए गए हैं. छात्र navodaya.gov.in वेबसाइट पर जाकर आंसर-की और कटऑफ लिस्ट डाउनलोड कर सकते हैं.

NVS ने A से लेकर L सेट तक की आंसर-की जारी की है. इसके अलावा A-पंजाबी से लेकर L-पंजाबी तक के सभी सेट की उत्तर कुंजी भी उपलब्ध करवा दी गई है. छात्र navodaya.gov.in वेबसाइट पर जाकर संबंधित सेट की उत्तर कुंजी और कटऑफ सूची डाउनलोड कर सकते हैं. आंसर-की से छात्र अपने सही और गलत उत्तरों की जांच कर सकते हैं और अंदाजा लगा सकते हैं कि उनका चयन हो पाएगा या नहीं.

यह भी पढ़ें- SEBA Assam HSLC Result 2025: असम 10वीं का रिजल्ट कल, यहां सबसे पहले करें चेक

JNVST Answer Key कैसे चेक करें?

JNVST Class 6 Answer Key चेक करने के स्टेप्स इस प्रकार हैं-

  • आधिकारिक वेबसाइट – navodaya.gov.in पर जाएं
  • होमपेज पर JNVST कक्षा 6 उत्तर कुंजी 2025 लिंक देखें
  • संबंधित प्रश्न पत्र सेट (A, B, C…L या पंजाबी सेट) के लिए लिंक पर क्लिक करें।
  • उत्तर कुंजी पीडीएफ खुल जाएगी
  • इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए रखें
  • आप अपने स्कोर की गणना करने के लिए आंसर-की के साथ अपने उत्तरों का मिलान करें.

18 जनवरी 2025 को हुई परीक्षा (JNVST Answer Key in Hindi)

JNVST 2025 परीक्षा 18 जनवरी 2025 को आयोजित की गई थी। छात्रों को उत्तर कुंजी या कटऑफ अंक देखने और डाउनलोड करने के लिए कोई लॉगिन डिटेल दर्ज करने की जरूरत नहीं है. यह सुविधा सभी छात्रों के लिए सीधे उपलब्ध है. कैंडिडेट्स यहां दिए गए लिंक पर क्लिक करके अपने कटऑफ अंक देख सकते हैं.

JNVST Answer Key चेक करने के लिए यहां क्लिक करें

The post JNVST Answer Key: नवोदय विद्यालय कक्षा 6 के एंट्रेंस एग्जाम की आंसर-की जारी, देखें कटऑफ मार्क्स appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top