Hot News

sitamarhi : तेज हवा के साथ बेमौसम बारिश से गेहूं की फसल को भारी नुकसान

पुपरी. नगर समेत ग्रामीण क्षेत्रों में मंगलवार की रात से बुधवार की अहले सुबह तक तेज हवा के साथ हुई बेमौसम बारिश व ओलावृष्टि से गेहूं की फसल को भारी नुकसान हुआ है. प्रखंड क्षेत्र के धरमपुर गांव निवासी किसान मनोज कुमार चौधरी, भोगेंद्र चौधरी, रविंद्र चौधरी, अनिल चौधरी डुम्हारपट्टी निवासी अरविंद चौधरी, रणजीत कुमार मुन्ना, नवीन कुमार, रणधीर कुमार, अवधेश चौधरी समेत अन्य ने बताया कि तेज हवा के साथ बेमौसम बारिश व ओलावृष्टि ने खेतों में लगी गेहूं की फसल को भारी नुकसान हुआ है. गेहूं की पौधे को औधे मुंह गिरा दिया है. वहीं, आम व लीची की फसल को भी नुकसान हुआ है. कृषि विज्ञान केंद्र बलहा मकसूदन सीतामढ़ी के वरीय वैज्ञानिक व प्रधान डाॅ राम ईश्वर प्रसाद ने बताया कि अनुमंडल के सभी प्रखंडों में अचानक तेज आंधी के साथ बारिश होने से मुख्य रूप से रबी की फसलें प्रभावित हुई है. उन्होंने कहा कि अभी 30-35 फीसदी ही गेंहू की कटाई की गई है. शेष खेतों में ही खड़ी है. आंधी के साथ बारिश होने के कारण कहीं -कहीं गेंहू की फसल का पौधा झुक गया है. ऐसे फसल को नुकसान कम होगा, पर कटाई कर खेतों में छोड़े गए फसल को अधिक नुकसान होगा. उस फसल को अच्छी तरह सूखा कर ही थेरेसिंग करें, जिस खेत में बारिश का पानी जमा हो गया है, उसे तुरंत कर दें.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post sitamarhi : तेज हवा के साथ बेमौसम बारिश से गेहूं की फसल को भारी नुकसान appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top