Hot News

Long Eyelashes Tips: आंखों की खूबसूरती के सब हो जाएंगे कायल, इन तरीकों से पाएं घनी पलकें

Long Eyelashes Tips: आंखें किसी भी व्यक्ति के शरीर का अहम हिस्सा होती हैं. कहते हैं कि आंखों में देखकर लोग मन की बात को जान लेते हैं भले ही जुबान पर कोई और बात हो. सुंदर आंखें किसी भी व्यक्ति की सुंदरता को और बढ़ा देती हैं. कई लोग आंखों को खूबसूरत बनाने के लिए कई मेकअप प्रोडक्ट का भी इस्तेमाल करते हैं. अक्सर लोग कम घने पलकों से परेशान रहते हैं. पलकों को घना बनाने के लिए लोग आई लैश एक्सटेंशन का भी इस्तेमाल करते हैं. अगर आप घर पर ही घने पलकें चाहते हैं तो इन टिप्स की मदद ले सकते हैं. तो आइए जानते हैं इन टिप्स के बारे में. 

इस तेल से होगा फायदा

अगर आप घने पलके पाना चाहते हैं बादाम का तेल एक अच्छा विकल्प है. बादाम में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं जो पलकों की ग्रोथ को बढ़ाता है. इसे आप पलकों पर हल्के हाथों से लगा सकते हैं.

ब्यूटी टिप्स से जुड़ी ट्रेंडिंग समाचारें यहां पढ़ें

यह भी पढ़ें- Skincare Tips: बेसन और हल्दी से आगे हैं ये बेहतरीन फेस पैक, लगाने से मिलेगा गोल्डन ग्लो

खाने में इस पोषण तत्व का करें सेवन

पलकों को घना बनाने के लिए सही खानपान पर भी ध्यान देना जरूरी है. अक्सर पोषक तत्वों की कमी के कारण बाल कमजोर हो जाते हैं और पतले दिखाई देते हैं. आप अपने खाने में विटामिन की मात्रा को बढ़ाएं खासकर विटामिन B और विटामिन E युक्त खाने का सेवन करें.

इस तेल का इस्तेमाल है असरदार

नारियल का तेल कई गुणों के लिए जाना जाता है. इसका इस्तेमाल स्किन केयर में भी होता है. आप नारियल के तेल को पलकों में हल्के हाथों से मालिश करें. इसका इस्तेमाल करने से आपको फायदा जरूर नजर आएगा.

इस तेल से मिलेगा लाभ

ऑलिव ऑयल भी पलकों को घना बनाने में मदद करता है. ऑलिव ऑयल में विटामिन E पाया जाता है जो पलकों को हेल्दी रखता है और ग्रोथ में भी मदद करता है.

मेकअप को सही से हटाएं

मेकअप का इस्तेमाल आंखों की सुंदरता को बढ़ाता है मगर मेकअप को सही से नहीं हटाया गया तो ये पलकों को नुकसान पहुंचा सकता है. आप आंखों से मेकअप को अच्छे तरीके से हटाएं.

यह भी पढ़ें- Coffee for Glowing Skin: बेजान स्किन में भी जान डाल देंगे कॉफी से बने फेस पैक, आज ही करें ट्राई 

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. नया विचार इसकी पुष्टि नहीं करता है.

The post Long Eyelashes Tips: आंखों की खूबसूरती के सब हो जाएंगे कायल, इन तरीकों से पाएं घनी पलकें appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top