Hot News

Donald Trump : क्या सच में बदलेगा होर्मुज जलडमरूमध्य का नाम? ट्रंप बोले- चुनाव जीतने पर हर अमेरिकी को देंगे 5000 डॉलर

Donald Trump : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने डलास में आयोजित रिपब्लिकन नेशनल कमेटी (RNC) मिडटर्म कन्वेंशन में अनोखे अंदाज में भाषण दिया. उन्होंने मिडटर्म चुनावों को लेकर ऐलान किया कि अगर रिपब्लिकन पार्टी 2026 में अमेरिकी सीनेट और हाउस (संसद) पर अपना दबदबा बनाए रखती है, तो हर वयस्क अमेरिकी नागरिक को $5,000 (लगभग 4.2 लाख रुपये) का डिविडेंड दिया जाएगा.

अपने लंबे भाषण के दौरान राष्ट्रपति ट्रंप ने अंतरराष्ट्रीय मामलों, तेल नेतृत्व और अमेरिकी भौगोलिक स्थानों के नाम बदलने को लेकर कई बड़े दावे किए.

होर्मुज जलडमरूमध्य का नाम ‘ट्रंप जलडमरूमध्य’ रखने की वकालत

ईरान के साथ जारी भू-नेतृत्वक तनाव और युद्ध पर बोलते हुए ट्रंप ने दावा किया, जैसे ही हम ईरान के साथ जारी इस युद्ध को जीतेंगे, वैश्विक बाजार में तेल की कीमतें काफी नीचे आ जाएंगी. हम यह जंग जीत रहे हैं.

उन्होंने चुटकी लेते हुए आगे कहा, “मुझे लगता है कि अब हमें होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) का नाम बदलकर ‘ट्रंप जलडमरूमध्य’ (Trump Strait) रख देना चाहिए. हालांकि, मुझे नहीं लगता कि ईरानी नेतृत्व इस फैसले से खुश होगा, क्योंकि वे वैसे भी किसी चीज से खुश नहीं रहते और उनका देश इस वक्त पूरी तरह बिखर रहा है.”

ऊर्जा उत्पादन में अमेरिका सबसे आगे, वेनेजुएला से हुई सबसे बड़ी डील

अमेरिकी तेल और गैस उत्पादन पर अपनी प्रशासन की पीठ थपथपाते हुए ट्रंप ने दावा किया कि आज अमेरिका रूस और सऊदी अरब के कुल उत्पादन को मिलाकर भी उससे अधिक तेल और गैस का उत्पादन कर रहा है.

उन्होंने कहा, “हम अब दुनिया के सबसे बड़े तेल उत्पादक देश बन चुके हैं. इसमें वेनेजुएला का वह विशाल भंडार शामिल नहीं है, जिसे हमने हाल ही में अपने साथ जोड़ा है. यह अमेरिकी इतिहास की सबसे बड़ी तेल डील है-लगभग 65 अरब बैरल तेल अब हमारे पास है, जो अगले 500 सालों के लिए पर्याप्त है.”

लेक ओंटारियो अब लेक अमेरिका और न्यू मेक्सिको न्यू अमेरिका

भौगोलिक स्थानों के नाम बदलने पर बोलते हुए ट्रंप ने कहा कि कनाडा अमेरिकी प्रशासन के साथ व्यापारिक समझौता करने के लिए बहुत उत्सुक है. उन्होंने कहा, लेक ओंटारियो (Lake Ontario) का नाम बदलकर अब हम लेक अमेरिका (Lake America) रखेंगे. इसके अलावा, हमारे पड़ोसी राज्य न्यू मेक्सिको का नाम भी बदलकर न्यू अमेरिका (New America) किया जाना चाहिए.”

3 नवंबर के चुनाव के बाद जंग खत्म होने और तेल कीमतें घटने का दावा

ओपेक (OPEC) देशों पर तंज कसते हुए ट्रंप ने कहा कि अमेरिका अब इस तेल संगठन से कहीं अधिक शक्तिशाली हो चुका है. आगामी 3 नवंबर के चुनाव का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, “चुनाव खत्म होते ही अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल के दाम तेजी से गिरेंगे और युद्ध भी खत्म हो जाएगा. ईरान फिलहाल सिर्फ इसलिए समझौते को टाल रहा है ताकि हम चुनाव हार जाएं और वे कमजोर डेमोक्रेट्स के साथ डील करके अपना परमाणु बम हासिल कर सकें, लेकिन हम ऐसा कभी नहीं होने देंगे.”

ये भी पढ़ें: Iran US War : ईरान ने होर्मुज में 20 जहाजों को बनाया निशाना, ‘नो-गो जोन’ अरब सागर तक बढ़ाया – तेल $100 पार

The post Donald Trump : क्या सच में बदलेगा होर्मुज जलडमरूमध्य का नाम? ट्रंप बोले- चुनाव जीतने पर हर अमेरिकी को देंगे 5000 डॉलर appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top