नया विचार सरायरंजन:हिंदुस्तान की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी सरायरंजन लोकल कमिटी की बैठक विमल पासवान की अध्यक्षता एवं जिला सचिव मंडल सदस्य सत्यनारायण सिंह की पर्यवेक्षण में संपन्न हुई। बैठक में मुख्य रूप से माकपा नेता राजेंद्र राय एवं केदार नारायण आजाद के असामयिक निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की गई। तत्पश्चात पार्टी नवीकरण शुल्क एवं कागजात के साथ 20 अप्रैल तक हर हाल में जमा करने,साथ ही प्रत्येक शाखा से 50 –50 किलो गेहूं फसली चन्दा करने का निर्णय लिया गया। जनता की ज्वलंत समस्या,भूमि सर्वे में भूमि अभिलेख उपलब्ध कराने,आवास सूची में नाम जोड़ने में हो रहे धांधली खिलाफ सहित अन्य मांगों को लेकर 6 मई को सरायरंजन प्रखंड व अंचल कार्यालय पर धरना प्रदर्शन करने का निर्णय लिया। बैठक में अंचल सचिव सुरेश महतो, रामकृपाल गिरि,लाल बहादुर पंडित, घूरन ठाकुर सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।