Hot News

Raksha Bandhan 2026 Grah Gochar: रक्षाबंधन पर ग्रह-नक्षत्रों की चाल बदलेगी 7 राशि वालों की किस्मत, होगा बड़ा बदलाव

Raksha Bandhan 2026 Grah Gochar Rashifal: ज्योतिष शास्त्र की गणना के अनुसार, ग्रह-नक्षत्रों के नजरिये से इस साल का रक्षाबंधन बेहद खास है. ज्योतिषाचार्य पं. धनंजय पांडेय ने बताया कि इस दिन सूर्य और बुध और बुध ग्रह सिंह राशि में मौजूद रहेंगे. सूर्य-बुध की युति से बुधादित्य योग बनेगा. वहीं, चंद्रमा और राहु की सिंह राशि में स्थित रहेंगे.

चंद्रमा और राहु की युति से ग्रहण योग का निर्माण होगा. इसके अलावा रक्षाबंधन के दिन सूर्य और केतु भी सिंह राशि में विराजमान रहेंगे. इससे सूर्य-केतु का युति योग बनेगा. ऐसे में रक्षाबंधन पर ग्रह-नक्षत्रों की चाल के शुभ प्रभाव से कुछ 7 राशि के लोगों की किस्मत बदलेगी.

वृषभ राशि

सुख के साधन बढ़ेंगे. व्यापार में आर्थिक विस्तार होगा. धन लाभ के नए रास्ते खुलेंगे. परिवार में धार्मिक कार्य का आयोजन होगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा. परिवार में बड़े सदस्यों से अचानक लाभ होगा.

ये भी पढ़ें: 31 अगस्त से 4 राशि वाले रहें सावधान! सूर्य-चंद्र का व्यतिपात योग दे सकता है कष्ट

मिथुन राशि

शादीशुदा लोग जीवनसाथी के साथ खुशनुमा पल बिताएंगे. व्यापार में जबरदस्त आर्थिक लाभ का योग है. दैनिक आमदनी में खूब बढ़ोतरी होगी. मानसिक स्थिति अच्छी रहेगी. रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी.

कर्क राशि

धार्मिक कार्यों से लाभ का योग है. घर में अतिथि का आगमन होगा, जिससे आर्थिक लाभ होगा. पूरा दिन खुशहाल रहेगा. जीवनसाथी से भरपूर प्यार मिलेगा. बिजनेस में निवेश का लाभ मिलेगा.

सिंह राशि

धन की स्थिति अच्छी रहेगी. परिवार के बड़े सदस्यों से लाभ होगा. व्यापार में निवेश के कई योग बनेंगे, जो आने वाले समय में लाभकारी साबित होंगे. घर में किसी धार्मिक कार्य का आयोजन होगा.

कन्या राशि

धन और सुख-समृद्धि में वृद्धि होगी. बिजनेस करने वालों के लिए रक्षाबंधन का दिन बेहद लाभकारी रहेगा. इस दिन कई स्रोतों से धन लाभ के योग बनेंगे. कोई बड़ी खुशसमाचारी मिलेगी, जिससे दिन खुशहाल रहेगा.

वृश्चिक राशि

रक्षाबंधन पर आमदनी और खर्च का संतुलन बना रहेगा. कार्यों में सफलता मिलने से जीवन में खुशहाली आएगी. बिजनेस में बड़ा प्रोजेक्ट पूरा होगा, जिससे आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी.

ये भी पढ़ें: Raksha Bandhan 2026: रक्षाबंधन पर 3 शुभ योग संवरेंगे 6 राशि वालों के भाग्य, धन और सुख-समृद्धि में होगी खूब वृद्धि

धनु राशि

एक से अधिक साधनों से धन लाभ प्राप्त करेंगे. सुख के साधनों में इजाफा होगा. घर-परिवार में कोई महत्वपूर्ण काम सफल होगा. धार्मिक कार्यों से धन लाभ के योग हैं. परिवार में खुशहाली बनी रहेगी.

The post Raksha Bandhan 2026 Grah Gochar: रक्षाबंधन पर ग्रह-नक्षत्रों की चाल बदलेगी 7 राशि वालों की किस्मत, होगा बड़ा बदलाव appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top