Hot News

Shikanji Recipe: गर्मी में रहे रिफ्रेश, हर घूंट में होगा ताजगी का एहसास इस रेसिपी के साथ

Shikanji Recipe: गर्मी की चिलचिलाती धूप में कुछ ठंडा पीने की चाहत होती है. अगर आपको शिकंजी मिल जाए तो फिर गर्मी से तुरंत राहत मिल जाती है. शिकंजी का स्वाद ऐसा होता है कि आप पीने के बाद भूल नहीं पाएंगे. इसे बहुत ही सिंपल तरीके से तैयार किया जाता है. तो जानते हैं इस आर्टिकल में शिकंजी बनाने की विधि के बारे में. 

शिकंजी बनाने के लिए सामग्री 

  • काला नमक- आधा चम्मच 
  • जीरा पाउडर भुना हुआ- 1 छोटा चम्मच  
  • नमक- स्वादानुसार 
  • चीनी- 3-4 चम्मच  
  • नींबू- 1-2 
  • पुदीना के पत्ते
  • पानी- 2-3 कप 
  • काली मिर्च- आधा छोटा चम्मच 
  • आइस क्यूब- 5-6  

रेसिपी से जुड़ी समाचारें यहां पढ़ें

यह भी पढ़ें: Dahi Ke Sholay: ब्रेड और दही से बनी ये रेसिपी है लाजवाब, बन जाएगा सबका फेवरेट स्नैक

यह भी पढ़ें: Amritsari Chole Recipe: इस बैसाखी पर बनाएं ये स्पेशल छोले, स्वाद ऐसा की भूले न भुलाए

शिकंजी बनाने की आसान विधि 

  • सबसे पहले पानी को एक बर्तन में रख लें. पानी को ठंडा ही रखने की कोशिश करें. 
  • अब इसमें आप नींबू को काट कर इसका रस इस पानी में मिला दें.
  • इस मिश्रण में आप भुना जीरा पाउडर, नमक और चीनी को मिलाकर एक बड़े चम्मच से चलाएं जब तक चीनी अच्छे से मिक्स न हो जाए. आप जीरा पाउडर को घर पर ही आसानी से तैयार कर सकते हैं. इसके लिए जीरा को हल्का रंग बदलने और अच्छी गंध आने तक रोस्ट कर लें. इसे आप मिक्सी में पीस लें. आपका भुना जीरा पाउडर तैयार है.
  • अब इसमें आप काली मिर्च का पाउडर और काला नमक को भी मिला दें.
  • अब एक ग्लास में 3-4 आइस क्यूब को डाल दें. अब इसमें तैयार किया हुआ मिश्रण को भी डाल दें. अब इसमें आप पुदीने के एक दो पत्तों को भी ऊपर से डाल दें.
  • आपकी शिकंजी रेडी है. इसका सेवन पूरे परिवार के साथ करें और इसका आनंद लें.

यह भी पढ़ें: Kashmiri Dum Aloo: हर पार्टी-फंक्शन की शान को दोगुना बढ़ा देगी ये रेसिपी, बारी-बारी सभी करेंगे तारीफ

The post Shikanji Recipe: गर्मी में रहे रिफ्रेश, हर घूंट में होगा ताजगी का एहसास इस रेसिपी के साथ appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top